फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Deputy Cm Sukhjinder Singh Randhawa statement on akali leader Bikram Singh Majithia

बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर बोले रंधावा: पंजाब में नहीं है अकाली नेता... दिखा तो तुरंत जेल जाएगा

Mon, 03 Jan 2022 02:19 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 02:19 PM IST
सार

ड्रग्स मामले में फरार चल रहे शिअद नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दिखने पर पंजाब की सियासत गरमाई हुई है। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पंजाब के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने आरोप लगाया था कि सरकार के आशीर्वाद से मजीठिया खुलेआम घूम रहे हैं।

विज्ञापन
Punjab Deputy Cm Sukhjinder Singh Randhawa statement on akali leader Bikram Singh Majithia
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा। - फोटो : ANI

विस्तार

नशा तस्करी मामले में फंसे अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी न होने से पंजाब में सियासत गरम है। नए साल के पहले दिन मजीठिया के स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने की फोटो वायरल होने के बाद से विपक्ष ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा था। अब इसमें डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा का बयान आया है।

विज्ञापन

मजीठिया के पास नहीं है कोई सरकारी सुरक्षा

गृह विभाग का काम देख रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार बिक्रम सिंह मजीठिया पंजाब में नहीं हैं। उनके स्वर्ण मंदिर में देखे जाने की वीडियो और तस्वीरें फर्जी हैं। वे पंजाब में कहीं भी दिखे तो कुछ ही मिनटों में जेल पहुंच जाएंगे। रंधावा ने कहा कि पंजाब पुलिस की टीमें मजीठिया की तलाश कर रही हैं। चूंकि मजीठिया के पास कोई सरकारी सुरक्षा नहीं है, इसलिए यह कहना गलत है कि पुलिस को उनके ठिकाने के बारे में जानकारी है।

विज्ञापन

सिद्धू लगातार सरकार पर साध रहे निशाना

मजीठिया की गिरफ्तारी न होने पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू लगातार अपनी ही सरकार पर हमलावर हैं। इससे नाराज रंधावा ने सिद्धू पर सियासी हमला करते हुए गृह मंत्रालय छोड़ने की पेशकश तक कर डाली थी। चंडीगढ़ में रविवार को उन्होंने कहा कि सिद्धू अति महत्वाकांक्षी हैं। जबसे उन्हें गृह मंत्रालय मिला है, नवजोत सिंह सिद्धू नाराज चल रहे हैं। 



सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सिद्धू के अकाली नेता मजीठिया को लेकर दिए जाने वाले बयान पर कहा है कि मजीठिया पर ड्रग्स को लेकर की गई कार्रवाई कानून के अनुसार हुई है। सिद्धू इसके बारे में जो बयान दे रहे हैं, उससे यह संदेश जा रहा है कि कांग्रेस ने यह कार्रवाई बदले के लिए की है। उन्होंने कांग्रेस प्रधान से गुजारिश करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों को इंसाफ लेने दें। सिद्धू के मजीठिया को गिरफ्तार न करने को लेकर सरकार पर किए जा रहे हमले के बारे में रंधावा ने कहा कि कानून जो कहेगा वही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed