{"_id":"58136ac44f1c1ba55abc1894","slug":"punjab-depty-cm-sukhbir-singh-badal-big-present-of-diwali-for-teachers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"6 हजार टीचर्स को मिला दीवाली का तोहफा, डिप्टी CM का बड़ा ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 हजार टीचर्स को मिला दीवाली का तोहफा, डिप्टी CM का बड़ा ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 28 Oct 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
मोहाली में उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम ने एक ओर 6 हजार से ज्यादा टीचर्स को दीवाली का तोहफा दिया, दूसरी ओर युवाओं के लिए बड़ा ऐलान भी किया। अकाली-भाजपा सरकार ने नौ वर्षों में पारदर्शी तरीके से ढाई लाख मुलाजिमों की भर्ती की है। वहीं, अगले महीने के अंत तक 30 हजार लोग और भर्ती किए जाएंगे। यह बात राज्य के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने सेक्टर-66 स्थित न्यू सब्जी मंडी में कहीं।
इस दौरान वह छह हजार से अधिक टीचरों को नियुक्ति पत्र देने के लिए पहुंचे हुए थे। उन्होंने 4650 मास्टर कैडर व 2005 ईटीटी अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटें। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में टीचरों की अहम भूमिका है। अगर शुरू से ही बच्चों को बढ़िया शिक्षा दी जाए तो राज्य को तरक्की की राह पर ले जाया जा सकता है।
इस दौरान उन्होंने अपने नौ साल में किए गए विकास कार्यों को गिनाया। इसमें बिजली पैदा करने से लेकर रोड नेटवर्क व अन्य सुविधाएं शामिल हैं। वहीं, उन्होंने बताया कि गांवों में रहने वाले लोगों को भी शहरों की तरह सुविधाएं दी जा रही हैं।

डिप्टी सीएम बादल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
Sukhbir Singh Badal
- फोटो : Amar Ujala
राज्य के सभी गांवों में सीवरेज, स्ट्रीट लाइट्स लगाने के लिए 35 हजार करोड़ खर्च करने की योजना तैयार की गई है। प्रदेश के सभी शहरों में सौ फीसदी सीवरेज का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने सरकार द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक यादगारों का भी इस दौरान जिक्र किया। वहीं, सुनियोजित तरीके से टीचर भर्ती करने के लिए उन्होंने शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा को बधाई दी।
शिक्षामंत्री ने कहा कि यह पहला मौका है कि जब टीचरों की भर्ती मेरिट के आधार की गई है। उन्होंने बताया कि टीचरों को स्टेशन भी मेरिट के आधार पर अलॉट किए जाएंगे। उन्होंने नव नियुक्त अध्यापकों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी व समर्पित भावना से करने की अपील की। इस मौके पर डेराबस्सी के विधायक एनके शर्मा, सीनियर अकाली नेता हरसुखइंद्र सिंह बब्बी बादल, मेयर कुलवंत सिंह, अकाली दल (स्त्री) की प्रधान कुलदीप कौर कंग, बीजेपी पार्षद अरुण शर्मा और अशोक झा मौजूद थे।
तीन घंटे तक करवाया इंतजार
जानकारी के मुताबिक, प्रोग्राम में डिप्टी सीएम के आने का समय करीब सवा 11 बजे निर्धारित था, लेकिन वह करीब तीन घंटे देरी से पहुंचे। इस कारण टीचरों को काफी परेशान होना पड़ा।