{"_id":"642ee7009042912e8200a7ff","slug":"punjab-corona-update-masks-mandatory-in-hospitals-in-punjab-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Corona Update: पंजाब में कोरोना से एक की मौत, अस्पतालों में मास्क अनिवार्य, 111 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Corona Update: पंजाब में कोरोना से एक की मौत, अस्पतालों में मास्क अनिवार्य, 111 नए मामले
Thu, 06 Apr 2023 09:08 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 Apr 2023 09:08 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 98 प्रतिशत लोगों को कोविड की पहली और 89 फीसदी को दूसरी डोज लग चुकी है। विभाग की फिलहाल प्राथमिकता बूस्टर डोज लगाने के अलावा किशोरों की वैक्सीनेशन है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में कोरोना के 111 नए केस सामने आए, जबकि मोगा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों, तीमारदारों व स्टाफ को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। आम लोगों से भी सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाने और बार-बार हाथ धोने की अपील की गई है। हालांकि, लोग अभी कोरोना को हल्के में ले रहे हैं।
विज्ञापन
इस बीच, राज्य में वैक्सीन की भी कमी हो गई है। इस समय प्रदेश भर में रोजाना 110-125 के करीब लोगों की ही वैक्सीन लग पा रही है। वैक्सीन के आने में अभी एक हफ्ता और लग सकता है। कोविड-19 के स्टेट प्रोग्राम अधिकारी डॉ. राजेश भास्कर ने कहा कि केंद्र सरकार से 35000 कोविड वैक्सीन की डोज भेजने की मांग की गई है। इसमें कोविशील्ड व कोवैक्सीन दोनों शामिल हैं। अगले हफ्ते तक वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 98 प्रतिशत लोगों को कोविड की पहली और 89 फीसदी को दूसरी डोज लग चुकी है। विभाग की फिलहाल प्राथमिकता बूस्टर डोज लगाने के अलावा किशोरों का टीकाकरण है।
विज्ञापन
14 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर
राज्य के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना के 14 मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 4 मरीजों को क्रिटिकल केयर लेवल-3 की सुविधा प्रदान की गई है। जालंधर में चार मरीजों को आईसीयू में दाखिल कराया गया है। गुरुवार को भी कोरोना के सबसे ज्यादा 23 केस मोहाली में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मोहाली के अलावा जालंधर में 17, लुधियाना में 15, पठानकोट में 11, फिरोजपुर में 7, अमृतसर, मोगा व मुक्तसर में 6-6, बरनाला व होशियारपुर में 5-5, पटियाला में 4, बठिंडा में 2 और फरीदकोट, कपूरथला, रोपड़, तरनतारन में 1-1 नए केस की पुष्टि हुई है। विभाग ने बीते 24 घंटों में 2722 सैंपलों में से 2182 की जांच में 111 नए केसों का पता लगाया। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण की दर भी बढ़कर 5.09 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
पंजाब में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब में कोरोना की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कोई भी मरीज वेंटिलेटर पर नहीं है। मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर कहा कि अस्पतालों में सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी भी कर ली गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में हैं।