फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab corona update: 59 more patients died due to covid-19 in Punjab, corona in Punjab, Punjab corona latest News

पंजाब में कोरोना से 59 और मरीजों की मौत, अस्पतालों में भर्ती 534 मरीजों की हालत नाजुक

Wed, 02 Sep 2020 12:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Sep 2020 12:06 AM IST
सार

  • सूबे में मृतकों का आंकड़ा डेढ़ हजार के पार हुआ
  • एक ही दिन में 1522 नए मरीज भी सामने आए

विज्ञापन
Punjab corona update: 59 more patients died due to covid-19 in Punjab, corona in Punjab, Punjab corona latest News
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में कोरोना वायरस से पीड़ित 59 और मरीजों की मंगलवार को मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1512 हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1522 मरीज भी सामने आए हैं। इससे राज्य में कोरोना प्रभावितों का आंकड़ा अब 55,508 पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 15849 मरीज दाखिल हैं। इनमें 534 मरीजों की हालत नाजुक है। राज्य में मंगलवार को 1120 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 38147 हो गई है।
विज्ञापन


इस दौरान जिन 1512 नए मरीजों की पुष्टि हुई, उनमें लुधियाना में 224, मोहाली में 211, जालंधर में 158, पटियाला में 105, अमृतसर में 111, फरीदकोट में 110, गुरदासपुर में 104, बठिंडा में 122, मुक्तसर में 70, मोगा में 51, तरनतारन में 45, होशियारपुर में 38, पठानकोट में 44, कपूरथला व रोपड़ में 33-33, फाजिल्का में 25, बरनाला में 23, नवांशहर व मानसा में 21-21, संगरुर में 17, फतेहगढ़ साहिब में 15, फिरोजपुर में 11 नए मरीज दर्ज किए गए हैं। इन मरीजों में 305 मरीज पहले से पॉजिटिव व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले हैं जबकि 737 मामले कोरोना के बिल्कुल नए केस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को स्वस्थ हुए 1120 मरीजों में से लुधियाना के 182, पटियाला के 168, फरीदकोट के 116, गुरदासपुर के 98, मानसा के 97, मोगा के 78, अमृतसर के 69, कपूरथला के 68, होशियारपुर के 58, संगरुर के 44, नवांशहर के 40, बरनाला के 36, फतेहगढ़ साहिब के 29, पठानकोट के 21, मुक्तसर के 17 मरीज शामिल हैं। 

पठानकोट: एक की मौत, 44 नए संक्रमित
कोरोना संक्रमित एमएच रोड सैली कुलिया के रहने वाले 36 वर्षीय व्यक्ति की जालंधर के सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 24 पहुंच गई है। वहीं मंगलवार को 44 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें डीसी ऑफिस के 8 कर्मचारी, ग्रिफ के 8 कर्मचारी, एसएसपी ऑफिस का एक कर्मचारी शामिल है। 

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि चिंतपूर्णी मेडिकल अस्पताल में अइसोलेट चल रहे 21 लोगों को स्वस्थ होने पर घर भेजा गया। जिले में अब तक कुल 1321 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें 873 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 24 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 424 केस एक्टिव हैं।

मुक्तसर: कोरोना से दसवीं मौत, 70 नए मरीज

मुक्तसर में मंगलवार को कोरोना से दसवीं मौत हुई है। वहीं जिले में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 70 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 17 मरीज ठीक हुए है। सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण ने बताया कि मंगलवार को जान गंवाने वाला 65 वर्षीय व्यक्ति मलोट का है। वह शुगर तथा हार्ट की बीमारी से पीड़ित था। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 993 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

पटियाला: दो की मौत, 105 नए संक्रमित 
सरकारी राजिंदरा अस्पताल में मंगलवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 105 नए संक्रमित मामले सामने आए। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 6438 हो गई है। मंगलवार को संक्रमित आए मरीजों मे 53 पटियाला शहर से हैं। तीन समाना, 17 राजपुरा, 10 नाभा, सात पातड़ां, एक सन्नौर और 14 विभिन्न गांवों से हैं। इनमें दो सेहतकर्मी भी शामिल हैं। 

संक्रमित एएसआई की मौत, 122 नए मामले सामने आए
बठिंडा में कोरोना से मंगलवार को पंजाब पुलिस के एक एएसआई की मौत हो गई। 122 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसकी पुष्टि डिप्टी कमिशनर बी श्रीनिवासन ने की। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 37 हो गई है। 

लुधियाना में 19 की मौत, 224 और संक्रमित

लुधियाना में मंगलवार को 19 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसमें से 15 लुधियाना से संबंधित हैं। एक फतेहगढ़ साहिब, एक मोगा, एक होशियारपुर और एक फरीदकोट से संबंधित है। जिले में अब तक कोरोना से 426 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को लुधियाना में 224 और संक्रमित सामने आए। 

सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश बग्गा ने बताया कि मंगलवार को आए 224 मामलों में से 214 केस लुधियाना व दस अन्य जिलों से संबंधित है। वहीं मंगलवार को 15 मौतें हुईं। इसमें 11 पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं।

फिरोजपुर: कोरोना से चार की मौत, 31 पॉजिटिव
फिरोजपुर में मंगलवार को कोरोना से किशोरी समेत चार लोगों की मौत हो गई है। 31 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2042 हो गई है। एक्टिव केस 709 हैं। इनका इलाज फिरोजपुर व गुरुहरसहाए के सिविल अस्पताल में चल रहा है। फिरोजपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 42 हो चुकी है। 

होशियारपुर: चार की मौत, 52 संक्रमित
होशियारपुर में मंगलवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 52 नए संक्रमित मिले। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि होशियारपुर से जुड़े 52 मामलों में से 24 होशियारपुर शहर से, हारटा बडला से छह, मुकेरियां से दो, टांडा से दो, दसूहा से दो, भउंगा से चार, चक्कोवाल से 4, गढ़शंकर, मंड मंढेर, पालदी और पोसी से एक-एक व बुद्धावड़ से संबंधित 4 मरीज पाए गए हैं। 

इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed