फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Corona update: 20 patients died due to covid-19 in Punjab

पंजाब में बेअसर रात का कर्फ्यू, इन शहरों में बढ़ रहा संक्रमण, 20 मरीजों की और मौत

Sat, 05 Dec 2020 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 05 Dec 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Punjab Corona update: 20 patients died due to covid-19 in Punjab
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए पंजाब सरकार का लगाया गया नाइट कर्फ्यू बेअसर दिख रहा है। राज्य के आठ शहरों में संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रही है। अन्य जिलों की अपेक्षा यहां पर संक्रमण और मौत की दर 30 प्रतिशत से अधिक बताई जा रही है। पंजाब में कोरोना संक्रमण से अब तक 4882 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमित लोगों की संख्या 154788 लाख तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


पंजाब में कोरोना वायरस की दूसरी संभावित लहर से निपटने के लिए एक दिसंबर से पंजाब सरकार ने राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाया था लेकिन इसका लाभ होते हुए नहीं दिख रहा है। राज्य के कई ऐसे शहर हैं, जहां संक्रमण और मौतों की दर में कोई गिरावट नहीं आ रही है। इनमें राज्य के आठ शहर चिन्हित किए गए हैं, जिनमें लुधियाना, जालंधर, पटियाला, एसएएस नगर, अमृतसर, गुरदासपुर, बठिंडा और होशियारपुर शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन संक्रमण के बिगड़ते हालात को देखते हुए अब यहां नाइट कर्फ्यू को लेकर पूरी तरह से सख्ती बरतने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन



पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी ऐसे शहरों में अलर्ट रहने के लिए कह दिया गया है। रात के समय होने वाली गतिविधियों को कर्फ्यू शुरू होने से पहले खत्म करवाने के लिए कहा गया है। इन सब कामों के लिए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के अधिकारियों की टीमों का गठन किया जाएगा। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें दिन के समय मोर्चा संभालेंगी वहीं पुलिस की टीमें रात के समय कमान संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 की और गई जान
पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना से 20 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 4882 पहुंच गई है। इसके अलावा 726 नए मामले भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 3295141 पहुंच गई है। जिनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 154788 दर्ज की गई है। 142121 लोग ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed