{"_id":"643033175a8152c3320de927","slug":"punjab-corona-update-159-tested-positive-for-covid-19-in-punjab-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Corona Update: पंजाब में एक दिन में 159 नए केस, मोहाली में 177 सैंपलों की जांच में 51 पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Corona Update: पंजाब में एक दिन में 159 नए केस, मोहाली में 177 सैंपलों की जांच में 51 पॉजिटिव मिले
Fri, 07 Apr 2023 08:46 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 07 Apr 2023 08:46 PM IST
सार
कोविड-19 कंट्रोल के स्टेट प्रोग्राम अधिकारी डॉ. राजेश भास्कर ने कहा कि टेस्टिंग किटों की पंजाब के पास कोई कमी नहीं है। पर्याप्त गिनती में किटें उपलब्ध हैं। जिलों को टेस्टिंग बढ़ाने को कह दिया है। 10 व 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल का आयोजन करके कोविड की तैयारियों को यकीनी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब कोरोना अपडेट:
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना महामारी ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को राज्य में 159 नए मरीज आए। इसके साथ ही पंजाब में कोरोना से सक्रिय मरीजों की संख्या 584 हो गई है। गुरुवार को राज्य में 111 नए मरीज आए थे। हालांकि, राहत वाली बात यह है कि बीते 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना से प्रभावित जिलों में मोहाली सबसे प्रभावित है, जहां शुक्रवार को 177 सैंपलों की जांच के दौरान सबसे अधिक 51 मरीजों की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने राज्यभर में कोरोना की टेस्टिंग भी बढ़ा दी है और शुक्रवार को 4301 सैंपल लिए गए, जिनमें से 3835 की जांच में 159 मरीजों का पता चला। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 12 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, जबकि चार गंभीर हैं। इन्हें क्रिटिकल लेवल-3 की सुविधाएं दी गई हैं। जालंधर में 357 सैंपलों की जांच के दौरान 18 नए मरीजों का पता चला।
विज्ञापन
लुधियाना में 834 सैंपलों की जांच में 15 नए केसों की पुष्टि हुई। फतेहगढ़ साहिब में 10, पटियाला में 9, बठिंडा व अमृतसर में 8-8, बरनाला में 7, फाजिल्का में 6, फिरोजपुर में 5, फरीदकोट, मुक्तसर व कपूरथला में 4-4, मोगा व रोपड़ में 3-3, गुरदासपुर व होशियारपुर में 2-2 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
सरकार ने सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों को खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण वाले सभी मरीजों की कोविड के लिए जांच कराने का निर्देश दिया है। कोविड-19 कंट्रोल के स्टेट प्रोग्राम अधिकारी डॉ. राजेश भास्कर ने कहा कि टेस्टिंग किटों की पंजाब के पास कोई कमी नहीं है। पर्याप्त गिनती में किटें उपलब्ध हैं। जिलों को टेस्टिंग बढ़ाने को कह दिया है। 10 व 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल का आयोजन करके कोविड की तैयारियों को यकीनी बनाया जाएगा।