फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab corona update: 1271 fresh cases of Covid-19 positive and 46 deaths in Punjab

पंजाब में कोरोना से 46 की और मौत, 1271 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 3284 की जान गई

Mon, 28 Sep 2020 09:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 28 Sep 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Punjab corona update: 1271 fresh cases of Covid-19 positive and 46 deaths in Punjab
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। सोमवार को राज्य में कोरोना से 46 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 3284 पहुंच गई है। इसके अलावा 1271 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 111375 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 1786627 पहुंच गई है, जिनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 111375 दर्ज की गई है। 90345 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 331 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 68 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। 
विज्ञापन


संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 723 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 381 और पटियाला में 318 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। सोमवार को 46 मौतें में जालंधर में 8, एसएएस नगर में 7, होशियारपुर में 6, लुधियाना में 6, गुरदासपुर में 5, अमृतसर में 4, कपूरथला में 2, पठानकोट में 2, तरनतारन में 2, बठिंडा में 1, फतेहगढ़ साहिब में 1, मानसा में 1, संगरूर में 1 की संक्रमण से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत और पशुपालन विभाग में संक्रमण से दो कर्मियों की मौत
माछीवाड़ा के ब्लॉक पंचायत दफ्तर में कार्यरत पंचायत अधिकारी गुरचरन सिंह और पशु अस्पताल जंडियाला गुरु जिला अमृतसर में तैनात वेटनरी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह की कोरोना से मौत हो गई। पंचायत और पशु पालन मंत्री तृप्त बाजवा ने मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों के आश्रितों को नौकरी देने के लिए पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार तुरंत कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed