फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Punjab Corona latest News, corona cases in Punjab, Punjab Covid-19 update, Corona in Punjab

CoronaVirus in Punjab: कोरोना से 88 और मरीजों की मौत, 2464 नए पॉजिटिव मिले, 623 की हालत नाजुक

Fri, 11 Sep 2020 02:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Sep 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
Punjab CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Punjab Corona latest News, corona cases in Punjab, Punjab Covid-19 update, Corona in Punjab
भारत में कोरोना वायरस केस - फोटो : पीटीआई

पंजाब में कोरोना वायरस के कारण गुरुवार को 88 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 2149 हो गई है। इसी दौरान 2464 नए संक्रमित केसों की भी पुष्टि हुई है, जिनके साथ राज्य में कोरोना से प्रभावित हुए लोगों की कुल संख्या 72143 तक पहुंच गई है। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 18088 गंभीर मरीजों को आइसोलेट किया हुआ है, जिनमें 623 मरीजों की हालत नाजुक है। इनमें 544 मरी ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 79 वेंटिलेटर पर हैं। इसी बीच, बीते 24 घंटे के दौरान 1348 मरीजों के स्वस्थ होने की भी खबर है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को अमृतसर में 16, मोहाली में 14, लुधियाना में 11, जालंधर में 9, फिरोजपुर में 7, रोपड़ में 5, कपूरथला, पटियाला व मोगा में 4-4, फतेहगढ़ साहिब व गुरदासपुर में 3-3, होशियारपुर व संगरूर में 2-2, फरीदकोट, मुक्तसर, तरनतारन व मानसा में 1-1 मरीज की मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस दौरान जिन 2464 नए केसों की पुष्टि हुई है उनमें मोहाली में 307, अमृतसर में 295, जालंधर में 277, बठिंडा में 202, पठानकोट में 195, गुरदासपुर में 156, पटियाला में 144, होशियारपुर में 141, लुधियाना में 120, कपूरथला में 91, फरीदकोट में 80, तरनतारन में 76, मुक्तसर में 75, फिरोजपुर में 62, संगरूर में 50, रोपड़ में 43, फाजिल्का में 36, फतेहगढ़ साहिब में 30, बरनाला में 27, मोगा में 22, मानसा में 20 और नवांशहर में 15 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें 644 मरीज पहले से पॉजिटिव पाए गए मरीजों के करीबी संपर्क वाले हैं, जबकि 1323 केस कोरोना के बिल्कुल नए केस के रूप में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को स्वस्थ हुए 1348 मरीजों में जालंधर के 353, लुधियाना के 235, अमृतसर के 154, कपूरथला के 92, मानसा के 81 गुरदासपुर के 72, बठिंडा व होशियारपुर के 62-62, फाजिल्का के 61, मुक्तसर के 53, पठानकोट के 43, मोहाली के 25, संगरूर के 22, फतेहगढ़ साहिब के 17, बरनाला के 12, तरनतारन के 4 मरीज शामिल हैं। इनके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संक्या 51906 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed