{"_id":"616bceeeeaa300011d133e1c","slug":"punjab-congress-president-navjot-sidhu-writes-to-party-interim-punjab-congress-president-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू का सोनिया को खत: यह कांग्रेस के पास अंतिम मौका है...13 सूत्रीय एजेंडे को लेकर मुलाकात का मांगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू का सोनिया को खत: यह कांग्रेस के पास अंतिम मौका है...13 सूत्रीय एजेंडे को लेकर मुलाकात का मांगा समय
Sun, 17 Oct 2021 12:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:52 PM IST
सार
नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा। सिद्धू ने पार्टी अध्यक्ष से बैठक का समय मांगा है। पत्र में सिद्धू ने पंजाब मॉडल और पार्टी के 13 सूत्रीय एजेंडे का जिक्र किया है। 15 अक्तूबर के इस पत्र को सिद्धू ने रविवार को ट्विटर पर साझा किया।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मिलने के बाद भी आक्रामक हैं। दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मिलकर लौटे सिद्धू ने एक और पत्र लिखकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा है। सिद्धू का रुख साफ है कि जिन मुद्दों को लेकर उन्होंने पंजाब सरकार में कैप्टन के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन मुद्दों पर चन्नी सरकार को काम करके दिखाना होगा।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने इस बार सोनिया को लिखे पत्र में हमला बोला है। सिद्धू ने कहा है कि पंजाब में मुख्यमंत्री भले ही अनुसूचित जाति का हो लेकिन सरकार में अनुसूचित जाति को पूरा प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। पत्र में उन्होंने 13 मुद्दों का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने का समय मांगा है। साथ ही पंजाब सरकार से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती या 300 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग उठाई है।
विज्ञापन
हाल ही में दिल्ली से इस्तीफा वापस लेकर लौटे नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को एक पत्र सार्वजनिक किया। 13 मुद्दों को लेकर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे गए पत्र में सिद्धू ने अपरोक्ष रूप से फिर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को निशाना बनाया है। पत्र में सिद्धू ने पार्टी आलाकमान से आग्रह किया है कि वह पंजाब सरकार को इन अहम मुद्दों को हल करने के निर्देश दें।
विज्ञापन
सिद्धू के द्वारा अनुसूचित जाति के और भी मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बनाए गए मंत्रिमंडल पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि दोआबा से अनुसूचित जाति का एक प्रतिनिधि और पिछड़ी जाति से 2 को मंत्रिमंडल में स्थान मिलना चाहिए था। साथ ही एक मजहबी सिख को मंत्री बनाया जाना चाहिए था। सिद्धू के अनुसूचित जाति के इस मुद्दे को लेकर सरकार पर किए गए हमले से एक बार फिर आलाकमान के लिए स्थिति असहज हो गई है।
15 अक्तूबर को लिखा था पत्र
कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने यह पत्र 15 अक्तूबर को लिखा था। पार्टी सूत्रों ने बताया कि आलाकमान के 18 मुद्दों को लेकर जारी किए गए एजेंडे में से सिद्धू ने इन 13 मुद्दों को उठाया है। इनका हल न होने पर वह फिर से चन्नी सरकार के खिलाफ हमलावर हो सकते हैं।
परिवहन मंत्री वड़िंग की तारीफ की
सिद्धू ने अपने करीबी परिवहन मंत्री अमरिंदर राजा वड़िंग के काम की तारीफ की। सिद्धू ने कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन सरकार से उन्हें पूरा सहयोग नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सूबे में बिना परमिट के चल रहीं 13 हजार बसों के खिलाफ कार्रवाई करने की वड़िंग को सलाह दी।
कृषि कानूनों में भी एसवाईएल जैसा निर्णय ले सरकार
पंजाब कांग्रेस के प्रधान सिद्धू ने पंजाब सरकार को कृषि कानूनों को लेकर एसवाईएल जैसा निर्णय लेने की सलाह दी है। इन कानूनों को लागू न करने की सरकार को तुरंत घोषणा करनी चाहिए। इसके अलावा बेअदबी और गोलीकांड में इंसाफ व नशे के खिलाफ तस्करों की गिरफ्तारी की सिद्धू ने मांग उठाई है।
इन मुद्दों का हल भी चाहते हैं सिद्धू
- आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों के लिए 25-25 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज
- अनुसूचित जाति के परिवारों को 5 मरले का आवासीय भू-खंड
- राज्य के प्रत्येक अनुसूचित जाति के परिवार के लिए पक्की छत
- अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा
- विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरे सरकार
- आंदोलनरत कर्मचारी संगठनों की मांगों को सरकार करे हल
- उद्योग और बड़े कारोबार के लिए सरकार को बनाना होगा सिंगल विंडा सिस्टम
- शराब के कारोबार पर सरकार को बनाना चाहिए एकाधिकार
- मुफ्त रेत देने के बजाय सरकार को बनाना चाहिए कारपोरेशन
- केबल माफिया को खत्म करने के लिए मनोरंजन टैक्स बिल लाए सरकार