फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress president Amarinder Singh Raja Warring statement on alliance with Aam Aadmi Party

Punjab: दिल्ली में पार्टी की हार पर बोले पंजाब कांग्रेस प्रधान, आप से हाथ न मिलाते तो ज्यादा सीटें जीत जाते

Fri, 21 Jun 2024 10:47 AM IST
निवेदिता वर्मा सुशील कुमार, संवाद, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
सुशील कुमार, संवाद, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 10:47 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था। हालांकि पंजाब में दोनों अलग-अलग मैदान में उतरे थे। कांग्रेस ने सात सीटों पर जीत हासिल की है वहीं आप को तीन सीटें मिली हैं।

विज्ञापन
Punjab Congress president Amarinder Singh Raja Warring statement on alliance with Aam Aadmi Party
सुनाम पहुंचे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है। वडिंग ने कहा कि पार्टी को आप से गठबंधन करने के बजाय अकेले लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए था। तब कांग्रेस एक सौ का आंकड़ा पार कर जाती। दिल्ली में आप की दस साल की एंटी इन्कबेंसी की कीमत कांग्रेस को चुकानी पड़ी है। दिल्ली की जनता चाहकर भी कांग्रेस को वोट नहीं डाल सकी। 

विज्ञापन


सुनाम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजिंदर सिंह राजा वीरकलां के निवास स्थान पर पहुंचे राजा वडिंग ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीट परीक्षा लीक मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। सीबीआई से इंसाफ की उम्मीद नहीं है। सीबीआई तो मणिपुर हिंसा मामले में इंसाफ नहीं दिला सकी है। नीट पेपर लीक के बाद हजारों छात्र डिप्रेशन में चले गए हैं और प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हैं। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने जांच की मांग की है। 
विज्ञापन


केंद्र की ओर से फसलों की एमएसपी में वृद्धि के फैसले पर राजा वडिंग ने कहा कि किसानों को इसकी लीगल गारंटी दी जाए। कागजों में एमएसपी तय करने से कुछ नहीं होगा। पंजाब सरकार ने भी मूंग पर एमएसपी तय की थी लेकिन 11 फीसदी मूंग की खरीद एमएसपी पर हुई शेष फसल तो किसानों को औने पौने दाम पर बेचनी पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब सरकार हर मोर्चे पर फेल है और जीरो परफॉर्मेंस रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संगरूर पर पार्टी की कुछ कमजोरियां रही हैं। इन पर विचार करके पार्टी पुख्ता फैसले लेगी। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की उम्मीद कांग्रेस पर टिकी है और कांग्रेस, जनता की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए जी जान लगा देगी। उनके साथ राजिंदर सिंह राजा वीरकलां, पूर्व सरपंच जगदेव सिंह जग्गा, रिंपल धालीवाल, मनी बडैच आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed