फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress leaders will go to Lakhimpur Kheri Today

पंजाब: सिद्धू के नेतृत्व में कांग्रेस का लखीमपुर कूच आज, परगट बोले- 10 हजार वाहनों का काफिला देख डर जाएगी यूपी सरकार

Thu, 07 Oct 2021 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Oct 2021 12:16 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी घटना के बाद विपक्षी दल हमलावर हैं। खासकर कांग्रेस ने यूपी और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। गुरुवार को पंजाब कांग्रेस के नेताओं का काफिला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के लिए रवाना होगा। उधर, हरियाणा कांग्रेस भी पानीपत से लखीमपुर खीरी तक मार्च करेगी।

विज्ञापन
Punjab Congress leaders will go to Lakhimpur Kheri Today
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखीमपुर घटना के विरोध में और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े राहुल गांधी और प्रियंका को अब पंजाब कांग्रेस का भी साथ मिल गया है। दोनों नेताओं के समर्थन में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होंगे। उनके साथ पंजाब सरकार के सभी मंत्री और कांग्रेस विधायक भी लखीमपुर खीरी जाएंगे। 

विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस महासचिव परगट सिंह ने दावा किया है कि काफिले में शामिल वाहनों की संख्या देखकर यूपी सरकार डर जाएगी। नवजोत सिद्धू ने बुधवार को पार्टी के तीन कार्यकारी अध्यक्षों सुखविंदर डैनी, पवन गोयल और संगत सिंह गिलजियां के साथ बैठक कर रणनीति तय की। 
विज्ञापन


बैठक में महासचिव (संगठन) परगट सिंह भी मौजूद रहे। परगट ने दावा किया कि यूपी जाने वाले काफिले में 10 हजार वाहन शामिल होंगे। सिद्धू ने गुरुवार को लखीमपुर खीरी रवाना होने के लिए सभी मंत्रियों और पार्टी विधायकों को सुबह 10.30 बजे जीरकपुर में एकत्र होने को कहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को सिद्धू ने ट्वीट कर लखीमपुर खीरी जाने की घोषणा की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से किसानों की लड़ाई खत्म नहीं होगी। अगर जल्द ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो पंजाब कांग्रेस लखीमपुर तक मार्च करेगी। सोमवार को सिद्धू अपने समर्थकों के साथ चंडीगढ़ में राजभवन के बाहर धरने पर भी बैठे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed