फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress Leader Dr. Rajkumar Chabbewal join Aam Aadmi Party

पंजाब कांग्रेस को झटका: विधायक राजकुमार चब्बेवाल ने पार्टी से दिया इस्तीफा, आम आदमी पार्टी में शामिल

Fri, 15 Mar 2024 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 12:08 PM IST
सार

चब्बेवाल विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने पार्टी छोड़ दी है। इसके बाद उन्होंने सीएम आवास में जाकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। चब्बेवाल दोआबा के बड़े दलित नेता हैं, उनके इस्तीफे से पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन
Punjab Congress Leader Dr. Rajkumar Chabbewal join Aam Aadmi Party
राजकुमार चब्बेवाल आप में शामिल - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता और चब्बेवाल विधायक डॉ. राजकुमार ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सीएम मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया। आम आदमी पार्टी की ओर से उन्हें होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद के चुनाव में मैदान में उतारा जाएगा।
विज्ञापन


राजकुमार चब्बेवाल दो बार कांग्रेस की टिकट पर चब्बेवाल से विधायक बन चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से केवल राजकुमार चब्बेवाल को ही होशियारपुर हलके में जीत मिली थी। 
विज्ञापन


चब्बेवाल दलित समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं। वे लंबे समय तक पंजाब प्रदेश कांग्रेस के एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। पिछला लोकसभा चुनाव वे कांग्रेस की टिकट पर लड़े थे, हालांकि उन्हें भाजपा के सोमप्रकाश से हार मिली थी। डॉ. चब्बेवाल दोआबा के जाने माने रेडियोलॉजिस्ट हैं और उनके कई सेंटर हैं। उनके पिता पूर्व सैनिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed