फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab congress declared third list of candidate

पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 23 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, यहां देखें

Fri, 13 Jan 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 Jan 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Punjab congress declared third list of candidate
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
काफी इंतजार के बाद आखिर कांग्रेस ने वीरवार को अपने 23 और उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी की तीसरी लिस्ट में सीनियर नेता लाल सिंह के बेटे और सांसद चौधरी संतोख की पत्नी को टिकट दिया गया है। कांग्रेस में शामिल हुए सांसद शेर सिंह घुबाया के बेटे समेत शिरोमणि अकाली दल से आए कई लोगों को टिकट दिए गए हैं।
विज्ञापन


सांसद चौधरी की पत्नी कमलजीत कौर चौधरी को फिल्लौर से उम्मीदवार बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लाल सिंह के बेटे रजिंदर सिंह को समाना से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि एक परिवार, एक टिकट फॉर्मूला हर हाल में लागू किया जाएगा। कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में अकाली दल से आए कई लोगों को जगह मिली है। सांसद शेर सिंह घुबाया के बेटे दविंदर सिंह घुबाया को फाजिल्का से उम्मीदवार बनाया गया है। लुधियाना में आत्म नगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के मुकाबले पार्टी ने एक समय में उनके राइट हैंड माने जाते कमलजीत सिंह करवल को उतारा है। वह भी पहले अकाली दल में थे।
विज्ञापन


शिअद से आए अन्य लोगों में प्रीतम सिंह कोटभाई को भुच्चो मंडी से टिकट दिया गया है। जबकि, अकाली विधायक राजविंदर कौर भागीके को निहाल सिंह वाला से कैंडिडेट बनाया गया है। शिअद से कांग्रेस में वापस लौटे दीपइंदर ढिल्लों को डेराबस्सी से टिकट दी गई है। लुधियाना नॉर्थ से राकेश पांडे अपनी टिकट बचाने में कामयाब रहे हैं। जालंधर नॉर्थ से तेजिंदर सिंह बिट्टू टिकट लेने में कामयाब रहे। पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी को उनकी परंपरागत सीट जालंधर साउथ के बजाय आदमपुर से टिकट दी गई है। पूर्वमंत्री रमेश चंद्र डोगरा के बेटे अरुण डोगरा को पार्टी ने दसूआ से उम्मीदवार बनाया गया है। तीसरी लिस्ट में तीन महिलाओं समेत अब तक कांग्रेस दस महिलाओं को टिकट दे चुकी है। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उम्मीदवारों के चयन पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि जल्द ही बाकी 17 कैंडिडेट भी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस ने घोषित किए 23 उम्मीदवार

Punjab congress declared third list of candidate
भोआ - जोगिंदर पाल सिंह
पठानकोट - अमित विज
अजनाला - हरप्रताप सिंह अजनाला
बाबा बकाला - संतोख सिंह भलाईपुर
फगवाड़ा - जोगिंदर सिंह मान
फिल्लौर - करमजीत कौर चौधरी
जालंधर नॉर्थ - तेजिंदर सिंह बिट्टू
आदमपुर - मोहिंदर सिंह केपी
दसूहा - अरुण डोगरा
शाम चौरासी - पावन आद्या
लुधियाना साउथ - भूपिंदर सिद्धू
आत्म नगर - कमलजीत सिंह करवल
लुधियाना नॉर्थ - राकेश पांडे
दाखा - मेजर सिंह भैणी
निहाल सिंह वाला - राजविंदर कौर भागिके
मोगा - डॉ. हरजोत कमल
फाजिल्का - दविंदर सिंह घुबाया
बल्लुआणा - नाथू राम
कोटकपूरा - हरमिंदर पाल सिंह कुक्कू
भुच्चो मंडी - प्रीतम सिंह कोटभाई
मौड़ - हरमिंदर जस्सी
डेराबस्सी - दीपइंदर सिंह ढिल्लों
समाना - रजिंदर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed