फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu Visits Dera Baba Nanak in Gurdaspur

दौरा: डेरा बाबा नानक पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रधान, दूरबीन से करतारपुर साहिब के दर्शन कर की कॉरिडोर खुलने की अरदास

Tue, 09 Nov 2021 10:00 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Nov 2021 10:00 AM IST
सार

चन्नी सरकार से नाराज चल रहे नवजोत सिद्धू लगातार बेअदबी और नशे के मामले में सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सिद्धू ने सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा नहीं लिया था लेकिन प्रेस काॅन्फ्रेंस कर अपनी ही सरकार पर निशाने साधे थे।

विज्ञापन
Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu Visits Dera Baba Nanak in Gurdaspur
डेरा बाबा पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार सुबह डेरा बाबा नानक की भारत पाक सीमा पर स्थित करतारपुर कॉरिडोर पर दूर से ही पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह गहरी धुंध की वजह से गुरुद्वारा साहिब के साफ दर्शन नहीं हो पाए तो नवजोत सिंह सिद्धू धुंध हटने का इंतजार करते हुए वहीं रूक गए। जब धुंध हटी तो सिद्धू ने भारत पाक सीमा पर कच्चे दर्शन स्थल पर खड़े हो दूरबीन से गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन किए। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 
दर्शनों के बाद सिद्धू ने बाबा नानक के सामने कॉरिडोर को दोबारा खोलने की अरदास की।अरदास के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पहले उनके पूर्वज यहां पहुंचकर दूर से ही गुरुद्वारा साहिब के दर्शन किया करते थे। आज उन्होंने बाबा नानक के सामने जल्द ही कॉरिडोर को खुलवाने की अरदास की है। गुरुद्वारा करतारपुर के दर्शनों के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नियमों को लेकर सिद्धू बोले कि आज भी 75 प्रतिशत श्रद्धालुओं के पास पासपोर्ट नहीं जो गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू ने आगे कहा कि वह केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखेंगे और वह आज भारत के गृहमंत्री को भी निवेदन करते हैं कि लैंड पोर्ट अथॉरिटी ने डेढ़ साल पहले वचनबद्ध होकर कहा था कि 100 मीटर चौड़ा और 60 मीटर ऊंचा एक दर्शन स्थल बनाएंगे जहां दूर से ही श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब के दर्शन कर सकेंगे जो अभी तक नहीं बना है। उस दर्शन स्थल से बहुत से श्रद्धालु, जो गुरुद्वारा साहिब के कानूनी बंदिशों की वजह से दर्शन नहीं कर सकते, दूर से ही गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकेंगे। सिद्धू ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि यह कॉरिडोर जरूर खुलेगा क्योंकि गुरुद्वारा करतारपुर साहिब से सिख ऊर्जा प्राप्त करते हैं।

दो साल पहले नौ नवंबर को खुला था करतारपुर कॉरिडोर
करतारपुर कॉरिडोर 9 नवंबर 2019 को खुला था। 9 नवंबर 2019 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉरिडोर के उस हिस्से का उद्घाटन किया था जो भारतीय क्षेत्र में आता था जबकि उसी दिन पाकिस्तान के क्षेत्र में आने वाले कॉरिडोर के हिस्से का उद्घाटन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने किया था। पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में नवजोत सिंह सिद्धू 9 नवंबर को नतमस्क हुए थे। उस समारोह में करीब 12000 श्रद्धालु उपस्थित हुए थे। गुरद्वारा करतारपुर साहिब डेरा बाबा नानक की भारत पाक सीमा से 4.7 किलोमीटर दूरी पर है। यह कॉरिडोर मार्च 2020 को कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बंद कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed