फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu press conference in Jalandhar

Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू बोले- सरकार बनते ही माफिया राज की होगी जांच, दायरे में अमरिंदर सिंह भी आएंगे

Tue, 25 Jan 2022 06:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Jan 2022 06:36 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जालंधर में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि पंजाब में दोबारा सत्ता में आने पर कांग्रेस सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से तिलहन, दलहन और मक्का की खरीद करेगी।

विज्ञापन
Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu press conference in Jalandhar
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : एएनआई

विस्तार

नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा है कि पंजाब में माफिया राज को खत्म किया जाएगा और जिन्होंने पंजाब को लूटा है, उनके खिलाफ जांच होगी। इस जांच के दायरे में कैप्टन भी आएंगे, जिन्होंने माफिया को संरक्षण दिया और उनके साथ गठजोड़ रखा। सिद्धू ने साफ कहा कि पंजाब में कैप्टन सरकार 75 व 25 के फार्मूले को लेकर चलती रही है। 

विज्ञापन


हर एक माफिया को संरक्षण दिया गया। मैंने केबल माफिया के खिलाफ कार्रवाई की कोशिश की तो मुझे ही घर बैठा दिया गया। साफ है कि लूटने वालों को कैप्टन का संरक्षण था। सिद्धू ने कैप्टन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कोई भी वादा गुटका साहिब पकड़कर नहीं कह रहे हैं। वह हर बात को पूरा करेंगे और करके दिखाएंगे, क्योंकि मैने हमेशा अपने वादे पर पहरा दिया है। 
विज्ञापन


हमें सुनहरा पंजाब बनाना होगा, आज पंजाब का युवा विदेश जा रहा है, पंजाब में बचेगा ही क्या ? हमें सुनहरे दिन वापस लाने होंगे और इसके लिए माफिया को खत्म कर पारदर्शिता वाली सरकार चलानी होगी। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में दोबारा सत्ता में आने पर कांग्रेस सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से तिलहन-दलहन और मक्का खरीदेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिद्धू को सीएम बनाने के सवाल पर प्रताप बाजवा ने कहा कि हमारे यहां पर सीएम का चुनाव विधायक दल के नेता करते हैं। सिद्धू एक त्यागी इंसान है और उनका सपना पंजाब मॉडल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed