फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab congress, captain amrinder singh, congress incharge, asha kumari, punjab politics, punjab

पंजाब कांग्रेस की नई प्रभारी के बचाव में उतरे कैप्टन, तेवर आक्रामक

Mon, 27 Jun 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Jun 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
punjab congress, captain amrinder singh, congress incharge, asha kumari, punjab politics, punjab
आशा कुमारी के समर्थन में उतरे कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : डेमो फोटो
विरोधी दलों के हमलों के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब कांग्रेस की नई प्रभारी के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने आक्रामक तेवर अपनाते हुए आशा कुमारी का बचाव किया। कैप्टन ने आशा कुमारी की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा है कि नियुक्ति से पहले पूछे जाने पर उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ इस पर सहमति दी थी। कैप्टन ने कहा कि आम आदमी पार्टी को कांग्रेस पर उंगली उठाने से पहले अपने अंदर झांकना चाहिए। 
विज्ञापन


शिअद, भाजपा व आप नेताओं पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए कैप्टन ने कहा कि यह उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात हुई। बेहतर होगा कि यह नेता कांग्रेस के अंदर झांकने केबजाय अपना घर संभालें। आप के सात विधायक भ्रष्टाचार से लेकर दुराचार के गंभीर आरोपों में जेल में हैं। औरतों के साथ छेड़छाड़ और बुजुर्ग को थप्पड़ मारने के आरोपी विधायक को बचाने केलिए आप को नैतिकता नजर नहीं आती, लेकिन पार्टी के नेता यहां कांग्रेस को नैतिकता का उपदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि आशा कुमारी की सजा पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई हुई है। हाईकोर्ट ने अभी अंतिम फैसला देना है, लेकिन विरोधी नेता उन्हें दोषी करार देने को तैयार हैं। उन्होंने शिअद-भाजपा से सवाल किया कि अगर वे नवजोत सिद्धू का संसद केलिए नामांकन कर सकते हैं, जिनकी सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई हुई है। फिर आशा कुमारी की नियुक्ति पर कैसे विरोध जता सकते हैं। अकालियों के पास तो बोलने का नैतिक अधिकार ही नहीं है, जिनके मंत्री तोता सिंह को भ्रष्टाचार मामले में सजा हुई है। कहा कि महिला विंग प्रधान बीबी जगीर कौर को बेटी गायब करने के आरोप में सजा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को इससे मतलब नहीं है : जाखड़
कांग्रेस उपप्रधान सुनील जाखड़ ने कहा है कि आशा कुमारी की नियुक्ति पार्टी का अंदरूनी मामला है। आज पंजाब में आम लोगों के लिए बेरोजगारी, नशे समेत तमाम मुद्दे है। उन्हें इससे मतलब नहीं है कि पंजाब कांग्रेस का इंचार्ज कौन है। हाईकोर्ट ने मेरिट के आधार पर ही उनकी सजा पर रोक लगाई है। कांग्रेस वर्कर और लीडरशिप का फोकस कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं। बाकी सभी नेता सपोर्टिव रोल में ही रहेंगे। पंजाब में क्षेत्रीय पार्टी से मुकाबला है, इसलिए हाईकमान ने क्षेत्रीय नेता को सेक्रेट्री इंचार्ज नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed