{"_id":"616be9f6a67214186f57fa16","slug":"punjab-cm-said-organizational-responsibility-will-be-given-to-sunder-sham-arora","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर पहुंचे सीएम चन्नी: बोले- सुंदर शाम अरोड़ा को सौंपी जाएगी संगठनात्मक जिम्मेदारी, इसी वजह से मंत्री पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर पहुंचे सीएम चन्नी: बोले- सुंदर शाम अरोड़ा को सौंपी जाएगी संगठनात्मक जिम्मेदारी, इसी वजह से मंत्री पद से हटाया
Sun, 17 Oct 2021 02:54 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:54 PM IST
सार
सुंदर शाम अरोड़ा समेत चार विधायकों से मंत्री पद वापस लेने की वजह का खुलासा पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कर किया। उन्होंने होशियारपुर में कहा कि इन पूर्व मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
होशियारपुर पहुंचे सीएम चरणजीत सिंह चन्नी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होशियारपुर पहुंचे सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सुंदर शाम अरोड़ा समेत चार विधायकों की संगठनात्मक क्षमताओं के बेहतर इस्तेमाल के उद्देश्य से मंत्री पद से हटाया गया है। अरोड़ा के नेतृत्व में फगवाड़ा उपचुनाव में पार्टी को बड़े अंतर से जीत मिली थी। अब आगामी चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। तीन अन्य पूर्व मंत्रियों को भी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
सीएम चन्नी ने कहा कि बेहतर काम करने का हमेशा लाभ होता है और उनकी बेहतर कार्यप्रणाली के चलते ही अरोड़ा से मंत्री पद की जिम्मेदारी ली गई ताकि उनके संगठनात्मक अनुभव और समर्पित कार्यशैली का लाभ पार्टी को मिल सके और कुछ ही दिनों में उन्हें और तीन अन्य पूर्व मंत्रियों को यह जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के पास समय कम है और काम बहुत हैं, लिहाजा पंजाब सरकार ने अपने काम की रफ्तार बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि कल होने वाली कैबिनेट में राज्य की जनता के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले होंगे। दो किलोवॉट तक के बिजली के बिल माफ करने का जिक्र सीएम ने किया और कहा लोगों को भारी-भरकम बिजली बिलों से राहत प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
चन्नी ने कहा कि वह पार्षद और नगर परिषद अध्यक्ष रहें। वह शहरों की समस्यओं और उनके विस्तार व विकास की जरूरतों से भली भांति परिचित हैं। शहरों के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाने की जरूरत है और जल्द ही इस संबंध में निर्णय लेकर इन्हें लागू किया जाएगा।
विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने लंबित परियोजनाओं के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट जारी करने का आग्रह किया। सीएम ने 10 करोड़ रुपये की राशि तुरंत जारी करने व अगले महीने मेडिकल कॉलेज व सुविधाजनक पार्क के उद्घाटन का वादा किया। सीएम ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण में दो साल का समय लगेगा। हालांकि पढ़ाई अगले सत्र से ही शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलजियां, जिलाध्यक्ष कुलदीप नंदा, जिला कांग्रेस महासचिव रजनीश टंडन भी मौजूद रहे।