फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab cm prakash singh badal clarification on role of punjab govt in udta punjab controversy

फिल्म उड़ता पंजाब के विवाद में प्रदेश सरकार की भूमिका नहीं: CM

Fri, 10 Jun 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Fri, 10 Jun 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
punjab cm prakash singh badal clarification on role of punjab govt in udta punjab controversy
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड मूवी उड़ता पंजाब पर चल रहे विवाद में पंजाब सरकार की भूमिका पर सीएम बादल ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन केंद्र सरकार के अधीन है। इसमें प्रदेश सरकार की कोई भूमिका नहीं है। विधानसभा क्षेत्र फतेहगढ़ चूड़ियां में मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल ने संगत दर्शन के दौरान विभिन्न गांवों की पंचायतों की समस्याएं सुन उनका मौके पर निपटारा किया।
विज्ञापन


वीरवार सुबह करीब आठ बजे मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल ने गांव बिजलीवाल में चार करोड़ की लागत से तैयार 66 केवी सब पावर स्टेशन को लोगों के सपुर्द किया और नई बने बिजली घर का उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांव बिजलीवाल, भागोवाल और गांव ओठियां में संगत दर्शन के दौरान लोगों की मुश्किलें सुन विकास कार्य के लिए लाखों की ग्रांटें तक्सीम की। पत्रकारवार्ता में सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से गुरुधाम श्री दरबार साहिब पर फौजी हमले को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
विज्ञापन


इस घटना की जिम्मेदार कांग्रेस हैं। उन्होंने कांग्रेस और आप पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस और आप के हाथों में पंजाब का पानी सुरक्षित नहीं है। आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल हरियाणा के रहने वाले हैं और स्वाभाविक रूप से उनका अपने राज्य के हितों की रक्षा की तरफ झुकाव है। पंजाब के साथ उनका कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस की ओर से दिए जा रहे धरनों के बारे में बादल ने कहा कि कांग्रेस की ओर से दिए जा रहे धरने राजनीतिक ड्रामा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसी विधायक सुखजिंदर रंधावा की ओर से एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि यह मामला कांग्रेस का निजी मामला है। वह उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा सरकार ने सूबे में इतनी बिजली पैदा कर दी है कि पंजाब पूरे देश में सरप्लस बिजली पैदा करने वाला पहला राज्य बन गया है। इस मौके पर पूर्व स्पीकर निर्मल सिंह काहलों, चेयरमैन रविकरण सिंह काहलों, डीसी गुदासपुर प्रदीप सभ्रवाल, एसएसपी बटाला दिलजिंदर सिंह ढिल्लों मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed