फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab cm parkash singh badal big statement on assembly elections and results

चुनाव तारीखें घोषित होते ही बढ़ी सरगर्मी, CM बादल का बड़ा बयान

Thu, 05 Jan 2017 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना/पंजाब
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना/पंजाब Updated Thu, 05 Jan 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
punjab cm parkash singh badal big statement on assembly elections and results
सीएम बादल - फोटो : अमर उजाला
निर्वाचन आयोग के चुनाव की तारीखें घोषित करने के साथ ही राजनीतिक दलों में सरगर्मी बढ़ गई है। इस बीच सीएम बादल ने बड़ा बयान दिया। बुधवार को पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने चुनाव की तिथियों के एलान के बाद कहा कि वो पंजाब में फिर से बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए निमंत्रण दिए जाने के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि नीतीश कांग्रेस के लिए प्रचार करते हैं तो भी इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

तीन चौथाई बहुमत से पंजाब में सरकार बनाएंगे

punjab cm parkash singh badal big statement on assembly elections and results
सीएम बादल - फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 350 वें प्रकाशोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता बृहस्पतिवार को यहां पहुंच रहे हैं । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी यहां आ चुके हैं ।

विशेष विमान से प्रकाशपर्व में भाग लेने पटना पहुंचे प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि चुनाव में मेरा मुकाबला किसी से नहीं है और हम पंजाब में तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनाएंगे।

बादल ने केजरीवाल की उस मांग को नाजायज बताया जिसमें चुनाव के दौरान पंजाब में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सुख शांति है और हमेशा से चुनाव भी शांति से होते रहे हैं।

बादल ने कहा कि हमारे सिख धर्म में गुरु साहब ने गरीबों की सेवा करने को कहा है और यही कारण है कि पंजाब में हमने सेवा भाव से काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed