{"_id":"5c3425fabdec22571463e2a4","slug":"punjab-cm-captain-amrinder-singh-revealed-secret-of-navjot-sidhu-pakistan-tour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा का बड़ा सच आया सामने, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा का बड़ा सच आया सामने, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह कहा
Tue, 08 Jan 2019 10:33 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा का एक बड़ा सच सामने आया है, जिसका खुलासा पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उन्होंने ही कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू को पाकिस्तान जाने की आज्ञा दी थी। कोई भी मंत्री, मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बिना नहीं जा सकता। सिद्धू वहां अपनी निजी हैसियत में गए थे, लेकिन इसके लिए उन्होंने मंजूरी दी थी।
हालांकि वे खुद नहीं गए थे, क्योंकि कश्मीर में भारतीया सैनिकों की निर्मम हत्याएं की जा रही हैं। बॉर्डर पर लगातार सीजफायर उल्लंघन हो रहा है। आईएसआई पंजाब में भी गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश में जुटी है। इन सभी कारणों से मैं वहां नहीं गया। बता दें कि नवजोत सिद्धू करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पाकिस्तान में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए थे।

कोरिडोर के लिए केंद्र ने नहीं दिया कोई फंड
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण के लिए केंद्र सरकार ने अब तक कोई फंड राज्य सरकार को नहीं दिया है। कैप्टन ने कहा कि पाकिस्तान ने अपने क्षेत्र में इस कॉरिडोर के निर्माण का काम शुरु कर दिया है और वहां सड़क तैयार की जाने लगी है।
लेकिन भारतीय पंजाब के क्षेत्र में अब तक कॉरिडोर को विकास के लिए काम शुरु नहीं किए जा सके हैं, क्योंकि राज्य सरकार को अब तक केंद्र से फंड नहीं मिला है, जिसकी मदद से कोरिडोर वाले क्षेत्र में ढांचागत विकास के लिए जमीन अधिग्रहण किया जाना है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा था कि वह डेरा बाबा नानक कस्बे को पाकिस्तान के सिख तीर्थस्थलों से जोड़ेगी। गुरदासपुर में भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऐलान किया था कि उनकी सरकार कॉरिडोर के निर्माण को गंभीरता से लेकर काम कर रही है।