फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Captain Amarinder Singh reply on Statement of Pakistan Railway Minister Sheikh Rashid

अमरिंदर सिंह बोले- नापाक मंसूबों का पर्दाफाश, सिद्धू से अपील, इमरान से मिलते वक्त सावधानी बरतें

Sun, 01 Dec 2019 07:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Dec 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM Captain Amarinder Singh reply on Statement of Pakistan Railway Minister Sheikh Rashid
कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान के रेल मंत्री राशिद ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने के पीछे वहां के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का दिमाग होने का खुलासा किया है। इससे इस कदम के पीछे पाक के नापाक मंसूबों का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने रेल मंत्री राशिद की टिप्पणी का भी कड़ा नोटिस लिया कि यह गलियारा भारत को ठेस पहुंचाएगा और जनरल बाजवा द्वारा दिया जख्म उसे हमेशा चुभता रहेगा। 

विज्ञापन


सीएम ने इसे भारत की सुरक्षा और अखंडता के खिलाफ खुलेआम और स्पष्ट खतरा बताया। सीएम ने चेतावनी दी कि इस गलियारे के जरिये पाक सिखों का दिल जीतने की कोशिश कर रहा है जिससे आईएसआई द्वारा शह प्राप्त अलगाववादी मुहिम रेफरेंडम 2020 के एजेंडे को आगे बढ़ाया जा सके। 
विज्ञापन


विभिन्न तथ्यों से स्पष्ट हो चुका है कि बाजवा ने इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में सूबे के पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू से गलियारे संबंधी फैसले का खुलासा किया था। इमरान ने तो तब पदभार भी नहीं संभाला था, फिर भी बाजवा ने सिद्धू से इस बारे में बात की। अब यह कैसे संभव है कि गलियारे के पीछे बाजवा नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने सिद्धू से भी अपील की इमरान खान से मिलते समय सावधानी बरतें। पाक पीएम के साथ अपनी निजी दोस्ती का अपने फैसले पर असर न पड़ने दें, क्योंकि यह भारत के हितों के लिए घातक साबित हो सकता है। कैप्टन ने कहा कि राशिद के खुलासे ने उनके स्टैंड की पुष्टि कर दी है। साथ ही पाक के इरादों को पूरी तरह नंगा कर दिया है जबकि भारत को उम्मीद थी कि यह दोनों देशों के बीच शांति के पुल के तौर पर उभरेगा। 

हमारे धन्यवाद को कमजोरी न समझे: सीएम
कैप्टन ने चेतावनी दी कि पड़ोसी देश किसी तरह की गलतफहमी न पाले। गलियारा खोलने पर हमारी तरफ से दिए धन्यवाद को कमजोरी समझने की भूल न करे। पाक द्वारा सरहद और लोगों पर हमला करने की किसी भी कोशिश का भारत मुंहतोड़ जवाब देगा। पाक की किसी भी नापाक हरकत का ऐसा बदला लिया जाएगा कि वे पछताएंगे। 

कैप्टन ने कहा कि एक सिख होने के नाते वह हमेशा यही कहते आए हैं कि गलियारा खुलने से उन्हें बेहद खुशी हुई है। इससे भारतीय श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकते हैं। लेकिन इससे हमारे देश पर पेश आने वाले खतरे को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस मसले पर सावधानी बरतने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed