फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder singh to meet victims’ families in Tarn Taran today

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह आज जाएंगे तरनतारन, शराब कांड के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

Fri, 07 Aug 2020 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder singh to meet victims’ families in Tarn Taran today
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

जहरीली शराब कांड में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ दुख साझा करने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शुक्रवार को तरनतारन जाएंगे। इस दौरान कैप्टन के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, डीजीपी दिनकर गुप्ता और मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल चीफ सेक्रेटरी सुरेश कुमार भी होंगे।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जहरीली शराब कांड को लेकर विपक्ष द्वारा राज्य सरकार पर लगातार जारी हमलों के बीच अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल यह सवाल उठा चुके हैं कि मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री अब तक नहीं गए और न ही उन्होंने डीजीपी, मुख्य सचिव या किसी अन्य अधिकारी को ही भेजा है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, शराब कांड को लेकर कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं ने भी कैप्टन सरकार पर सवाल उठा दिए हैं। वहीं, विपक्षी दलों के नेताओं ने इन दिनों शराब कांड से प्रभावित तीनों जिलों में डेरा डाल रखा है और विपक्षी नेता प्रभावित परिवारों से लगातार मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री के अचानक तरनतारन दौरे को बदले हालात की उक्त कड़ियों से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे और इस बात पर विचार होगा कि पीड़ितों की परेशानियों को कम किया जा सके। यदि इन परिवारों को किसी तरह की तुरंत जरूरत है तो वह मुहैया कराने के प्रयास किए जाएंगे। वैसे, मुख्यमंत्री की ओर से पहले ही पीड़ित परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया जा चुका है और संबंधित जिलों के डीसी ने यह राशि बांटने का काम भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed