{"_id":"5fdcc95a6fa6cd1a6869f91b","slug":"punjab-cm-capt-amarinder-singh-target-on-arvind-kejriwal-and-shiromani-akali-dal-over-farm-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- केजरीवाल चोटी के चालबाज, आप व शिअद दोनों पाखंडी दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- केजरीवाल चोटी के चालबाज, आप व शिअद दोनों पाखंडी दल
Fri, 18 Dec 2020 08:57 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 18 Dec 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला बोलते हुए उन्हें चोटी का चालबाज बताया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल दोनों ही पाखंडी पार्टियां हैं। इनके कृषि कानूनों के मुद्दे पर दोगले किरदार ने यह सिद्ध कर दिया कि किसानों से इनका कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
मोहाली के गांव बहलोलपुर में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आप (आम आदमी पार्टी) और अकाली दल के विधायकों की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जब उनकी सरकार ने केंद्र के काले कृषि कानूनों को बेअसर करने के लिए विधानसभा में विधेयक पास किया तो आप और अकाली दल के विधायकों ने समर्थन किया था। लेकिन अब अपने राजनीतिक हितों के खातिर दोनों दलों ने सुर बदल लिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि अब किसानों के संघर्ष से राजनीतिक लाभ उठाने के लिए उन्होंने इस मुद्दे पर यू-टर्न लिया और अपने आप को किसानों का मसीहा बता रहे हैं। जबकि दोनों दलों ने किसानों के हित भारतीय जनता पार्टी के पास गिरवी रख दिए हैं।
दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल की नौटंकियों की खिल्ली उड़ाते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि आप नेता ने पिछले महीने इन काले कृषि कानूनों में से एक कानून को अधिसूचित करने की मंजूरी दे दी और अब केंद्रीय कानूनों की कॉपियां फाड़कर घटिया स्तर की राजनीति की जा रही है।
किसानों के मुद्दे पर आप के दोहरे मापदंडों की आलोचना करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का बाहरी किरदार लोगों में कुछ और है और अंदरूनी रूप से पूरी तरह बुरे इरादे पाल रखे हैं।