फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder singh statement over resigns of Harsimrat Kaur Badal

हरसिमरत के इस्तीफे पर कैप्टन बोले- इस्तीफा अकाली दल की नौटंकी, क्यों नहीं छोड़ा एनडीए का साथ

Thu, 17 Sep 2020 10:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder singh statement over resigns of Harsimrat Kaur Badal
हरसिमरत कौर बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट से हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफे को अकाली दल की एक और नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि कृषि बिलों पर केंद्र सरकार की तरफ से अकालियों के मुंह पर तमाचा मारने के बावजूद अकाली दल ने अभी तक सरकार से गठबंधन  से नाता नहीं तोड़ा। सीएम ने कहा कि हरसिमरत का इस्तीफा पंजाब के किसानों को मूर्ख बनाने के ढकोसले से अधिक और कुछ नहीं।   

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा- अकाली दल किसान जत्थेबंदियों को गुमराह करने में सफल नहीं होंगे।’ उन्होंने इस कार्रवाई को अपर्याप्त और बहुत देर से उठाया कदम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरसिमरत का केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा बहुत देरी से लिया फैसला है, जिससे पंजाब के किसानों की किसी किस्म की मदद नहीं होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर अकाली दल ने इससे पहले रुख अपनाया होता और इन अध्यादेशों के विरुद्ध राज्य सरकार का समर्थन किया होता तो शायद यह बिल पास होने के हालात पैदा न होते और केंद्र को यह अध्यादेश लाने और किसान विरोधी बिलों को संसद में रखने से पहले 10 बार सोचना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि अभी भी अकाली दल का केंद्रीय कैबिनेट से अपनी अकेली मंत्री का इस्तीफा दिलाने के फैसले का किसानों से कोई सरोकार नहीं बल्कि अपना राजनैतिक भविष्य बचाने और बादलों के छिन चुके राजनीतिक करिअर को बचाने की कवायद है। कैप्टन ने कहा कि किसानों का रोष और राज्य की किसान जत्थेबंदियों का दबाव ही था, जिन्होंने बादलों को अपने पहले स्टैंड से पलटने के लिए मजबूर कर दिया। 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘क्या सुखबीर और हरसिमरत और उनकी मंडली ने इस बात की तरफ ध्यान ही नहीं दिया कि यह कानून पंजाब की कृषि और अर्थव्यवस्था तक किस हद तक नुकसान पहुंचा देंगे। सत्ता की लालसा में वह इतने अंधे हो गए कि उन्होंने इन अध्यादेशों के खतरों से जानबूझ कर आंखें बंद कर ली।’


कैप्टन ने कहा कि अब इनका सुनियोजित खेल पूरी तरह जगजाहिर हो चुका है और पंजाब में अपना वोट बैंक बचाने के लिए कृषि अध्यादेशों के विरुद्ध सार्वजनिक स्टैंड लिए बिना अकालियों के पास और कोई चारा नहीं बचा था। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने अकालियों को पहले भी नकार किया और फिर से उनको नकार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed