{"_id":"5ec584fd8ebc3e90966509e9","slug":"punjab-cm-capt-amarinder-singh-invites-some-congress-mlas-for-lunch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर उठी मुख्य सचिव को हटाने की मांग, कैप्टन बोले- मनप्रीत बादल के लौटते ही लूंगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर उठी मुख्य सचिव को हटाने की मांग, कैप्टन बोले- मनप्रीत बादल के लौटते ही लूंगा फैसला
Thu, 21 May 2020 01:01 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 21 May 2020 01:01 AM IST
सार
- सीएम ने सार्वजनिक बयानबाजी करने वाले कांग्रेस विधायकों को लंच पर बुलाया
- मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, परगट सिंह और संगत सिंह गिलजिया, जाखड़ से हुई खुलकर बात
- आबकारी नीति का मुद्दा फिर गरमाया, कैप्टन ने कहा- विवादित बयान देने से बचें
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने बुधवार को अपने कुछ ऐसे मंत्रियों और विधायकों से लंच के दौरान चर्चा की जो आबकारी नीति और मुख्य सचिव-मंत्री विवाद के मुद्दे को सार्वजनिक तौर पर उठाकर उनकी मुश्किलें बढ़ा रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इन नेताओं को सार्वजनिक तौर पर विवादित बयानबाजी से बचने की सलाह दी। माना जा रहा है कि सीएम ने अपनी पार्टी के साथियों को साधने में कामयाबी हासिल कर ली है।
विज्ञापन
सीएम के बुलावे पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, परगट सिंह और संगत सिंह गिलजिया उनके पास पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक सभी मौजूद नेताओं ने मुख्यमंत्री के सामने एक बार फिर आबकारी नीति और मुख्य सचिव करण अवतार सिंह को हटाने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कोरोना से पंजाब में 39वीं मौत, 12 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 1794 ने जीती जंग
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव का बर्ताव उनके प्रति सही नहीं है। मुख्यमंत्री ने इन नेताओं को समझाया कि वे इन मामलों को निजी तौर पर देख रहे हैं। वे वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के लौटने के बाद विचार-विमर्श करके फैसला लेंगे। गौरतलब है कि मनप्रीत बादल अपने पिता के निधन के बाद से मुक्तसर में हैं। वे कर्फ्यू और लॉकडाउन में बंद रहे ठेकों के नुकसान का आकलन करने वाली कमेटी के भी सदस्य हैं।
चन्नी और बाजवा से मिलकर मामला सुलझाएंगे कैप्टन
पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने कैबिनेट मंत्रियों तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और चरनजीत सिंह चन्नी के बीच हुए विवाद को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री से चर्चा की। इस पर मुख्यमंत्री ने दोनों मंत्रियों से मिलकर मामला सुलझाने के संकेत दिए। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, परगट सिंह और संगत सिंह गिलजिया के साथ लंच पर राज्य में चल रहे कोविड संकट और लंबे समय से लगाए गए लॉकडाउन संबंधी चर्चा की।
इस दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं और विधायकों ने मुख्यमंत्री के साथ महामारी और लॉकडाउन के कारण राज्य को पेश समस्याओं के संबंध में अपने सुझाव साझा किए। कैप्टन ने सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि वह उनको ध्यान में रखेंगे। महामारी के दौरान पार्टी नेताओं द्वारा उठाए कदमों के लिए मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई दी।
कोरोेना के कारण कुछ को न्योता दिया
पहले चर्चा थी कि मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और विधायकों को अपने आवास पर लंच के लिए आमंत्रित किया है। लेकिन बुधवार को मुख्यमंत्री के घर दोपहर के खाने पर वही चेहरे दिखाई दिए, जो राज्य सरकार की नीतियों की खुलकर आलोचना करते रहे हैं। इस पर सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि सामाजिक दूरी के नियमों और कोविड से संबंधित सुरक्षा सावधानियों का सख्ती से पालन करते हुए कुछ ही नेताओं को न्योता दिया था।
पार्टी नेताओं और सदस्यों के साथ समय बिताकर बहुत खुशी हुई, क्योंकि सभी गंभीर मसलों में इन नेताओं की सलाह उनके लिए मूल्यवान रही है। कोविड के प्रभाव को कम करने के लिए उनकी सरकार हर संभव कदम उठा रही है और लोगों की जान बचाना उनकी प्राथमिकता है।
- कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री