फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder singh calls all-party meet on farm sector ordinances

पीएम को पत्र लिखने के बाद कैप्टन का बड़ा कदम, इस मामले में 24 को बुलाई सर्वदलीय बैठक

Sun, 21 Jun 2020 02:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Jun 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder singh calls all-party meet on farm sector ordinances
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा लाए कृषि संबंधी अध्यादेशों पर राय बनाने के लिए 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि ये किसानों के हितों के खिलाफ हैं इसलिए राज्य के लिए पूरी तरह असहनीय हैं। यह एमएसपी के दौर का भी अंत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मीटिंग के दौरान पैदा हुई सहमति के आधार पर एक पत्र भारत सरकार को भेजकर यह अध्यादेश तुरंत वापस लेने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन


फेसबुक के लाइव प्रोग्राम ‘कैप्टन को सवाल’ की 7वीं कड़ी के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए किसान विरोधी अध्यादेशों पर तुरंत विचार करने का आह्वान  किया। उन्होंने भरोसा जताया कि पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियां इन अध्यादेशों के रद्द करने के लिए एकमत होंगी, क्योंकि यह अध्यादेश जहां किसानों को एमएसपी के सहयोग का खात्मा करेंगे, वहीं मंडी बोर्ड को भी प्रभावहीन बना देंगे।
विज्ञापन


राज्य को 3600 करोड़ का होगा नुकसान
अमरिंदर ने कहा कि केंद्र सरकार के एक अध्यादेश द्वारा मंडी कृषि उत्पाद मंडी कमेटी (एपीएमसी) के एकाधिकार को खत्म करने के कदम से मंडी बोर्ड को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचेगा। जिससे मार्केट फीस और ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) के रूप में 3500 से 3600 करोड़ रुपये की आय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस नुकसान से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास बुरी तरह प्रभावित होगा। यह पैसा बोर्ड की तरफ से सड़कें और लिंक सड़कें विकसित करने और अन्य बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्टों पर खर्च किया जाता है। पंजाब के किसानों ने भारत की खाद्य सुरक्षा में बहुत अहम योगदान दिया है, उनके हितों के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता।


प्रधानमंत्री को लिख चुके हैं पत्र
उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह की शुरुआत में कैप्टन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इन अध्यादेशों पर फिर से गौर करने की मांग की थी। इन अध्यादेशों के मुताबिक, एपीएमसी एक्ट के अंतर्गत स्थापित की कृषि मंडियों की निर्धारित सीमाओं से बाहर कृषि उत्पाद बेचने की इजाजत देना, जरूरी वस्तुएं एक्ट के अधीन बंदिशों में ढील देना और कांट्रेक्ट फार्मिंग को आसान बनाना शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed