{"_id":"5f6e23bafa718f45d61e0dd7","slug":"punjab-cm-capt-amarinder-singh-again-target-on-akali-dal-over-farm-bills","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनरत किसानों को देख केंद्र सरकार का दिल पिघलने की उम्मीद: कैप्टन अमरिंदर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनरत किसानों को देख केंद्र सरकार का दिल पिघलने की उम्मीद: कैप्टन अमरिंदर सिंह
Fri, 25 Sep 2020 10:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उम्मीद जताई है कि कृषि विधेयकों के खिलाफ कोविड-19 और तेज गर्मी की परवाह न करते हुए रोष-प्रदर्शन करने वाले किसानों का दर्द केंद्र सरकार तक पहुंचेगा और वह कृषि क्षेत्र को तबाही के जिस रास्ते पर डालने पर तुली है, उससे गुरेज करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की बुरी मानसिकता के साथ तैयार असंवैधानिक कृषि विधेयकों ने किसानों को हाशिये में धकेल दिया है। इस कारण वह कोविड महामारी के दौरान सड़कों पर आकर अपना जीवन खतरे में डालने पर मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जाहिर की शायद पंजाब और कई अन्य राज्यों में सैकड़ों स्थानों पर हजारों की संख्या में रोष-प्रदर्शन कर रहे किसानों की हालत देखकर केंद्र सरकार का दिल पिघल जाए। शायद अब भाजपा को गलती का एहसास होगा।
विज्ञापन
आखिरी सांस तक कृषि विधेयकों का विरोध करने की वचनबद्धता दोहराते हुए कैप्टन ने राष्ट्रपति से अपील की है कि वे इन विधेयकों पर मंजूरी की मुहर न लगाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह विधेयक लागू हो गए तो इनसे सरहदी राज्य पंजाब के लिए बहुत बुरे परिणाम निकलेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर पूंजीवादी ताकतों के हितों की पूर्ति के लिए किसानों की चिंताओं को अनदेखा करने का आरोप भी लगाया।
अकाली सिर्फ कर रहे ड्रामेबाजी: कैप्टन
कैप्टन ने अकालियों पर तीखा हमले करते हुए कहा कि उनकी तरफ से इन विधेयकों संबंधी लोगों के सामने सिर्फ नाटक ही किया जा रहा है, जिसे किसान भी पूरी तरह समझते हुए अकालियों पर मगरमच्छ के आंसू बहाने के आरोप लगा चुके हैं।
इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन