{"_id":"631b93ea0f80785ebb38c2bd","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-to-visit-germany-from-september-11-to-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश यात्रा पर जाएंगे CM मान: 11 से 18 सितंबर तक जर्मनी का दौरा, कंपनियों के प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश यात्रा पर जाएंगे CM मान: 11 से 18 सितंबर तक जर्मनी का दौरा, कंपनियों के प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात
Sat, 10 Sep 2022 01:01 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:01 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से पंजाब को जर्मनी में उद्यमियों के लिए अवसरों और विकास की भूमि के रूप में प्रदर्शित करेंगे। पंजाब पहले से ही देश में निवेश का सबसे पसंदीदा स्थान है। राज्य में नए निवेश के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूबे के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 से 18 सितंबर तक जर्मनी का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री अक्षय ऊर्जा, कार निर्माण, फार्मास्युटिकल्स, उन्नत कृषि प्रथाओं और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में निवेश और रणनीतिक गठजोड़ करने के लिए व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों और कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
सीएम मान म्यूनिख, फ्रैंकफर्ट और बर्लिन में अपने प्रवास के दौरान बीएमडब्ल्यू, बेवा और अन्य प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे से निवेश, तकनीकी जानकारी और जर्मन कंपनियों से विशेषज्ञता हासिल करने में राज्य को फायदा मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने राज्य को औद्योगिक हब के रूप में उभरने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को औद्योगिक विकास के उच्च विकास पथ पर लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जर्मनी यात्रा एक तरफ राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी वहीं, रोजगार के नए रास्ते खोलेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से पंजाब को जर्मनी में उद्यमियों के लिए अवसरों और विकास की भूमि के रूप में प्रदर्शित करेंगे। पंजाब पहले से ही देश में निवेश का सबसे पसंदीदा स्थान है। राज्य में नए निवेश के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि यह दौरा प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।