फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann targets opposition parties on flood issue

विपक्षी दलों पर CM मान का हमला: बोले- मैं बाढ़ प्रभावितों की सुध ले रहा हूं, उपयुक्त समय पर जवाब दूंगा

Fri, 14 Jul 2023 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jul 2023 12:28 AM IST
सार

भगवंत मान ने कहा कि क्या मेरे कारण बारिश हुई है या पहाड़ों से पंजाब में पानी का तेज बहाव होने के लिए भी मैं जिम्मेदार हूं? आप सिर्फ राजनीति करने के लिए मेरी आलोचना कर रहें लेकिन पंजाब के लोग आपको माफ नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann targets opposition parties on flood issue
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्राकृतिक आपदा पर राजनीति कर रहे विपक्षी दलों पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि इस समय वह पंजाबियों को तत्काल राहत पहुंचाने में व्यस्त हैं और उपयुक्त समय आने पर विरोधियों के बयानों का करारा जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मान ने विरोधियों पर करारा तंज कसते हुए ट्वीट किया कि पंजाब कांग्रेस की ‘भाजपा’ इकाई के प्रधान सुनील जाखड़ जी, बची-खुची कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग जी, शिरोमणि खाली दल के प्रधान सुखबीर बादल जी... मैं इस समय पंजाब के लोगों को कुदरती आफत में सहारा दे रहा हूं... मुझे मेरे लोगों की मदद कर लेने दें... बस आकर आपके साथ राजनीति की बात करूंगा...’
विज्ञापन


गुरुवार को पटियाला जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं वादा करता हूं कि कुछ दिनों बाद आपके सवालों का उचित जवाब दूंगा लेकिन आप उस समय जनता के मसलों पर बात करने से भी भागना मत।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि हैरानी की बात है कि जब वह (मुख्यमंत्री) बाढ़ से प्रभावित पंजाबियों का साथ दे रहे हैं तो विरोधी पक्ष इस संवेदनशील मौके पर राजनीति कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह बहुत शर्मनाक बात है कि विरोधी नेता इतने निचले स्तर पर गिर चुके हैं कि संकट की इस घड़ी में दुष्प्रचार करने से बाज नहीं आ रहे। मान ने कहा कि राज्य के लोगों की सुरक्षा को यकीनी बना लेने के बाद वह निकम्मे और नाकारा हुए राजनैतिक विरोधियों को उपयुक्त जवाब देंगे।

गौरतलब है कि पंजाब में बाढ़ के हालात को लेकर प्रदेश भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और शिअद के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार की आलोचना करते हुए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था।

क्या मेरे कारण बारिश हुईः मान

मुख्यमंत्री मान ने विरोधियों को चुनौती दी और कहा कि क्या मेरे कारण बारिश हुई है या पहाड़ों से पंजाब में पानी का तेज बहाव होने के लिए भी मैं जिम्मेदार हूं? आप सिर्फ राजनीति करने के लिए मेरी आलोचना कर रहें लेकिन पंजाब के लोग आपको माफ नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं ने कभी पंजाब की परवाह नहीं की बल्कि इस समय जब पंजाबी संकट में हैं तब भी यह लोग राजनैतिक लाभ कमाने के लिए तड़प रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed