फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann targeted BJP and SAD

Punjab News: शिअद-भाजपा गठबंधन की अटकलों के बीच भगवंत मान ने बोला हमला, कहा- सिर्फ सत्ता हथियाना इनका लक्ष्य

Thu, 06 Jul 2023 09:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Jul 2023 09:24 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि जो लोग अपनी सत्ता के समय आलीशान घरों से बाहर नहीं निकले थे। लोगों के लिए अपने घरों के दरवाजे तक बंद कर देते थे। उन्हें अब लोगों ने सूबे की राजनीतिक नक्शे से बाहर कर दिया है।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann targeted BJP and SAD
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा के बीच गठबंधन की कयासबाजी के बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को दोनों दलों पर बड़ा हमला बोला है। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी दल का नाम नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि अब लोगों द्वारा नकारे जा चुके नेता उनके खिलाफ नया गठबंधन बना रहे हैं। ऐसे गठजोड़ का एक ही लक्ष्य सूबे की सत्ता हथियाना है।

विज्ञापन


इन नेताओं की सोच के विपरीत वह लोगों की भलाई के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वहीं, अपने पद का इस्तेमाल जनता की सेवा के लिए कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि जो लोग अपनी सत्ता के समय आलीशान घरों से बाहर नहीं निकले थे। लोगों के लिए अपने घरों के दरवाजे तक बंद कर देते थे। उन्हें अब लोगों ने सूबे की राजनीतिक नक्शे से बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि सूबे ने एक नई सुबह देखी है। सीएम ने व्यंग्य किया कि बड़े-बड़े महलों पर रहने वाले इन लोगों ने कभी भी आम आदमी की भलाई की प्रवाह नहीं की।

विज्ञापन

सरकार निजी थर्मल प्लांट खदीदने को पूरी तरह तैयार

सीएम ने कहा कि सूबे के इतिहास में पहली बार हुआ है जब पंजाब सरकार कोयला आधारित बिजली उत्पादन को बढ़ाने के लिए सूबे में एक प्राइवेट थर्मल प्लांट खरीदने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह पहला मौका है जब कोई सरकार कोई चीज खरीदने जा रही है। वरना अब तक सरकारें सभी चीजों को बेचती आई हैं। उन्होंने कहा कि इससे सूबे के बिजली उत्पादन को बढ़ाकर अतिरिक्त बिजली जुटाने में मदद मिलेगी। पंजाब के पास कोयले का पूरा इंतजाम है। सूबा सरकार धान के सीजन के दौरान सारे क्षेत्रों में बिना रुकावट व नियमित बिजली सप्लाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed