फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann said Manpreet Badal is the biggest dramatist

Punjab News: सीएम भगवंत मान बोले- मनप्रीत बादल हैं सबसे बड़े ड्रामेबाज, उन्हें ऑस्कर मिलना चाहिए

Mon, 31 Jul 2023 05:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 31 Jul 2023 05:48 PM IST
सार

केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों से प्यार से बेशक जान ले लो लेकिन पंगा लेने वालों को पंजाबी छोड़ते नहीं। उन्होंने कहा कि जुल्म करने वालों को शूरवीरों ने भगा दिया लेकिन कुछ जुल्मियों के खिलाफ संघर्ष जारी है।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann said Manpreet Badal is the biggest dramatist
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : @BhagwantMann

विस्तार

शहीद ऊधम सिंह का 84वां राज्य स्तरीय बलिदान दिवस समारोह सोमवार को महाराजा पैलेस में आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीदों की सोच को जीवित रखेंगे। देश की राजनीति में अब पंजाबियों का अहम योगदान रहेगा। 

विज्ञापन


श्रद्धांजलि समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के निशाने पर पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, सुनील जाखड़ समेत केंद्र की भाजपा सरकार रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस सोच को लेकर वे सियासत में आए थे, उस पर आज भी कायम हैं। मनप्रीत बादल उन्हें ड्रामेबाज बता रहे हैं लेकिन मनप्रीत बादल तो सबसे बड़े ड्रामेबाज हैं। जिसकी सत्ता होती है, उसी पार्टी के हो जाते हैं। पंजाबियों के कभी नहीं हुए। मनप्रीत बादल को तो इसके लिए ऑस्कर अवार्ड मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब का आर्थिक नुकसान करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

जाखड़ की टीम का पता नहीं चल पा रहा था कि कांग्रेसी है या भाजपाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब के गवर्नर को मिलने गए जाखड़ की टीम का पता नहीं चल पा रहा था कि कांग्रेसी हैं या भाजपाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की राजनीति में अब पंजाबियों का अहम योगदान रहने वाला है। इसके लिए बड़े स्तर पर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र को चेतावनी- पंगा लेने वालों को पंजाबी छोड़ते नहीं

केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों से प्यार से बेशक जान ले लो लेकिन पंगा लेने वालों को पंजाबी छोड़ते नहीं। उन्होंने कहा कि जुल्म करने वालों को शूरवीरों ने भगा दिया लेकिन कुछ जुल्मियों के खिलाफ संघर्ष जारी है। शहीद ऊधम सिंह को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि इंसान वर्षों से नहीं ख्यालों से बड़ा होता है। शहीद ऊधम सिंह की शहादत की अनोखी मिसाल शायद ही कहीं हो।

आपदा से हुए नुकसान के एक-एक पैसे की भरपाई की जाएगी

सीएम ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के एक एक पैसे की भरपाई की जाएगी। 15 अगस्त से विशेष गिरदावरी खत्म कर मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू होगी। अगर किसी की बकरी, मुर्गी, भैंस का नुकसान हुआ तो उनका सरकार मुआवजा देगी। पंजाब का खजाना भरा हुआ है। समारोह को कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने संबोधित करते कहा कि उनके लिए गर्व की बात है कि वह इस महान शहीद के इलाके से हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान इस इलाके के विकास के लिए पूरी तरह से गंभीर हैं।

समारोह में शहीद के परिजनों का सम्मान किया गया। इस मौके पर विधायक वरिंदर गोयल, विधायक लाभ सिंह उगोके, विधायक जसवंत सिंह गजनमाजरा, विधायक जमील उर रहमान, आप के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंसिपल बुद्ध राम, चेयरमैन महिंद्र सिंह सिद्धू, चेयरमैन गुरमेल सिंह, चेयरमैन जसवीर सिंह कुदनी, काउंसलि अध्यक्ष निशान सिंह टोनी, अवतार सिंह इलवाल, मुकेश जुनेजा, परमिंदर सिंह धालीवाल, लाभ सिंह नीलोवाल, नरिंदर ठेकेदार, आशा बजाज उपस्थित रहे।

मेरा देश होवे पंजाब गीत सुन कई बार भावुक हुए सीएम

शहीद ऊधम सिंह के राज्यस्तरीय श्रद्धांजलि समारोह में छात्रा अहरम इकबाल का गीत ‘मेरा देश होवे पंजाब' सुनकर मुख्यमंत्री भगवंत मान कई बार मंच पर भावुक हुए। मुख्यमंत्री की आंखों से लगातार आंसू बहते रहे और बगल में बैठे कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, मुख्यमंत्री को भावनाओं पर काबू पाने का आग्रह करते दिखाई दिए। इस दौरान मंच पर बैठे कई नेताओं व डीसी ने आंसू पोंछने के लिए मुख्यमंत्री को रूमाल देने की कोशिश भी की लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान, देशभक्ति के इस गीत में पूरी तरह से डूबे नजर आए और ताली बजाकर हौसला अफजाई करते रहे। बाद में उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों की पेशकश ने उन्हें भावुक कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed