फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann reached Nakodar with his wife

जालंधर पहुंचे CM मान: बोले- मैं लंदन पेरिस की बात नहीं करता, मगर पंजाब को फिर से 'रंगला पंजाब' बनाऊंगा

Wed, 19 Jul 2023 10:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Jul 2023 10:42 PM IST
सार

बाबा लाल बादशाह के दरबार में नतमस्तक होने के बाद स्टेज पर पहुंचे सीएम मान ने संगत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां पर नतमस्तक होकर मुझे बहुत ज्यादा सुकून मिला क्योंकि यह धरती पीरों फकीरों की है और यहां तो बेसुरा भी सुखी अंदाज में मधुर आवाज में गाने लगता है।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann reached Nakodar with his wife
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर। - फोटो : twitter @BhagwantMann (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ बुधवार को जालंधर के नकोदर में लाल बादशाह के दरबार में नतमस्कर होने पहुंचे। दोनों ने दरगाह में माथा टेका और सरबत के भले की दुआ मांगने के बाद कहा कि उनको इस स्थान पर आकर सुकून मिला है। सीएम मान ने कहा कि इस वक्त पंजाब कुदरती आपदा से लड़ रहा है। 

विज्ञापन


सीएम मान ने कहा कि पंजाब की खासियत है यह जितनी बार भी गिरा है, उतनी बार ही पूरी ताकत के साथ उबर कर सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं कहता कि पंजाब को लंदन, पेरिस बनाऊंगा लेकिन इतना जरूर है कि अपने पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाऊंगा। मान ने अपनी पुरानी बात को दोहराया कि मैं हरे पेन को आप लोगों की खुशहाली के लिए नहीं चलाऊंगा तो आप लोग मुझे डांट देना, मेरा हाथ पकड़ कर मुझे समझा देना। मेरी भी पूरी कोशिश रहेगी पंजाब के लोगों की सेवा करूं, क्योंकि अगर आप लोग किसी और से कलम लेकर मुझे दे सकते हैं तो मुझसे कलम लेकर भी किसी और को भी दे सकते हैं।

विज्ञापन

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह और स्थानीय विधायक इंद्रजीत कौर मान ने दोनों का स्वागत किया। दरगाह में उनके साथ भाजपा सांसद और सूफी गायक हंस राज हंस और गायक दलेर मेहंदी भी मौजूद थे। हंसराज हंस लाल बादशाह दरगाह के मुख्य गद्दीशीन हैं।

बाबा लाल बादशाह के दरबार में नतमस्तक होने के बाद स्टेज पर पहुंचे सीएम मान ने संगत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां पर नतमस्तक होकर मुझे बहुत ज्यादा सुकून मिला क्योंकि यह धरती पीरों फकीरों की है और यहां तो बेसुरा भी सुखी अंदाज में मधुर आवाज में गाने लगता है।

मुरादा और रहमता के मालिक अलमस्त बापू लाल बादशाह जी का 3 दिवसीय वार्षिक मेला चल रहा है, जो दरबार के मुख्य सेवादार विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक पद्मश्री साईं हंस राज हंस दरवेश के नेतृत्व में भक्तिभाव के साथ शुरू हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed