{"_id":"6444ee625f2715701408add4","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-press-conference-in-chandigarh-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतपाल की गिरफ्तारी पर बोले सीएम मान: 18 मार्च को पकड़ सकते थे, लेकिन तब गोलियां चलानी पड़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतपाल की गिरफ्तारी पर बोले सीएम मान: 18 मार्च को पकड़ सकते थे, लेकिन तब गोलियां चलानी पड़ती
Sun, 23 Apr 2023 02:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:29 PM IST
सार
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में अमन शांति है। मैं कल पूरी रात नहीं सोया, लेकिन पंजाब के लिए मुझे नींद गंवाने का कोई दुख नहीं है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के साढ़े तीन करोड़ लोगों को आश्वस्त करता हूं कि पंजाब में अमन शांति है। सीएम ने अमृतपाल का नाम लिए बिना कहा कि मुझे इस मामले की पूरी जानकारी थी। मैं कल पूरी रात नहीं सोया, हर 15 मिनट में मैं अपडेट ले रहा था क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि कोई भी खून खराबा हो। लेकिन पंजाब के लिए मुझे नींद गंवाने का कोई दुख नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Amritpal Arrest: पत्नी से पूछताछ पर दबाव में आया अमृतपाल! अमित शाह के बयान के बाद हुआ बड़ा एक्शन
विज्ञापन
भगवंत मान ने कहा कि 18 मार्च को भी अमृतपाल की गिरफ्तारी हो सकती थी लेकिन गोली चलानी पड़ती, इसलिए पंजाब पुलिस ने काफी संयम बरता। उन्होंने पंजाब पुलिस की पूरे ऑपरेशन के लिए पीठ भी थपथपाई।
विज्ञापन
सीएम मान ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। मान ने कहा कि आप सरकार लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए काम कर रही है और यह हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है।