फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann met Union Home Minister Amit Shah in Delhi

शाह से मिले मान: किसान, राष्ट्रीय सुरक्षा व बीबीएमबी के मुद्दे पर चर्चा, बासमती पर मांगा न्यूनतम समर्थन मूल्य

Thu, 19 May 2022 05:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 May 2022 05:58 PM IST
सार

किसानों की मांगों, बीबीएमबी में पंजाब का प्रतिनिधित्व, सीमा पर ड्रोन रोकना, बासमती पर एमएसपी... सीमावर्ती इलाकों और पंजाब में सुरक्षा पर चर्चा की। गृह मंत्री ने सभी मांगों पर गौर करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann met Union Home Minister Amit Shah in Delhi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले भगवंत मान। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बासमती की खरीद करने के लिए नोटिफिकेशन जारी करने पर जोर डाला। मुख्यमंत्री ने अमित शाह को बताया कि किसानों को गेहूं-धान के फसल चक्र में से निकालना समय की जरूरत है। मान ने कहा कि इस कदम से राज्य में बहुमूल्य कुदरती स्रोत पानी को बचाने में बहुत मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


Koo App

Chief Minister @BhagwantMann calls on Union Home Minister Amit Shah, seeks MSP on Basmati. CM also asks for ₹500 per quintal compensation for loss suffered to farmers for low yield of wheat grains besides flaging issue of curtailed representation of Punjab in BBMB.

View attached media content

- Government of Punjab (@PunjabGovtIndia) 19 May 2022

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे राज्य में फसल विविधता विभिन्नता को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने राज्य में गेहूं की उपज कम होने के एवज में किसानों को प्रति क्विंटल 500 रुपये मुआवजा देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस सीजन के दौरान तपिश बढ़ने से पंजाब में गेहूं के दानों को नुकसान पहुंचा है, इसलिए किसानों को कम उपज के लिए 500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मुआवजा देकर भरपाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री ने अमित शाह को भाखड़ा ब्यास प्रशासनिक बोर्ड (बीबीएमबी) में से पंजाब का प्रतिनिधित्व खत्म करने से संबंधित आदेश रद्द करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह पक्षपाती कदम है, जिसने हर पंजाबी को ठेस पहुंचाई है। भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार को राज्य के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने वाले इस प्रगति रोधक कदम को वापस लेना चाहिए। 

पंजाब को मिली अर्धसैनिक बलों की 10 और कंपनियां
राज्य की अमन-शांति को भंग करने की बार-बार की जा रही कोशिशों पर चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने पंजाब में अर्धसैनिक बलों की 10 अतिरिक्त टुकड़ियों की मांग की। इसके जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य में अर्धसैनिक बलों की 10 और कंपनियां तुरंत अलॉट कर दीं। इससे पहले राज्य सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार ने पंजाब को अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां मुहैया कराईं थीं।

सीमा पार से ड्रोन रोकने के लिए एंटी ड्रोन तकनीक की मांग
मुख्यमंत्री ने ड्रोन के जरिए सरहद पार से बढ़ रही नशे और हथियारों की तस्करी पर भी गहरी चिंता जाहिर की और गृह मंत्री से ऐसी कोशिशों को नाकाम करने के लिए राज्य को तुरंत एंटी ड्रोन तकनीक मुहैया करवाने को कहा। मुख्यमंत्री ने अमित शाह को भरोसा दिलाया कि पंजाब सांप्रदायिक सद्भावना, अमन-शांति और भाईचारक सांझ के मूल्यों को हर हाल में बरकरार रखेगा।
 

किसानों की मांगों, बीबीएमबी में पंजाब का प्रतिनिधित्व, सीमा पर ड्रोन, बासमती पर एमएसपी... सीमावर्ती इलाकों और पंजाब में सुरक्षा पर चर्चा की। गृह मंत्री ने सभी मांगों पर गौर करने का आश्वासन दिया।


भगवंत मान, पंजाब सीएम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed