फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann Meets President Draupadi Murmu

Punjab: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम भगवंत मान, दिया पंजाब आने का न्योता

Sat, 10 Sep 2022 02:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Sep 2022 02:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान कल जर्मनी के दौरे पर जा रहे हैं। इस बारे में मान ने कहा कि कुछ जर्मन कंपनियां हैं जो पंजाब में दिलचस्पी दिखा रही हैं। मर्सिडीज वह कंपनी है जो पंजाब में दिलचस्पी दिखा रही है और पंजाब में निवेश करना चाहती है।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann Meets President Draupadi Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से मिले सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के दौरे पर हैं। शनिवार को मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात की। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद भगवंत मान ने कहा कि राष्ट्रपति से मेरी शिष्टाचार मुलाकात थी, मैंने राष्ट्रपति को पंजाब आने का न्योता दिया है। हम उन्हें पंजाब की संस्कृति और रहन-सहन, खान-पान के बारे में बताएंगे। यहां महिलाएं फुलकारी बनाती हैं, पढ़ती हैं, हस्तशिल्प करती हैं। मैंने उन्हें पंजाब आने के लिए कहा है यह सब देखने के लिए।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान कल जर्मनी के दौरे पर जा रहे हैं। इस बारे में मान ने कहा कि कुछ जर्मन कंपनियां हैं जो पंजाब में दिलचस्पी दिखा रही हैं। मर्सिडीज वह कंपनी है जो पंजाब में दिलचस्पी दिखा रही है और पंजाब में निवेश करना चाहती है। हम कल जर्मनी जाएंगे और उनसे बात करेंगे, समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे और कंपनियों को पंजाब लाएंगे। जो छात्र हमारे हैं वे डिग्री हासिल करने के बाद यहां अपने देश में नौकरी पा सकेंगे। मान ने आगे कहा कि कुछ बड़ी कार कंपनियां पंजाब में पुर्जे बनाने का प्लांट लगाना चाहती हैं। कुछ अन्य राज्यों के सीएम भी वहां जाएंगे और भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed