फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann holds meeting with entrepreneurs in Chennai

Punjab News: चेन्नई में उद्यमियों के साथ CM मान ने की बैठक, इनवेस्ट समिट में आने का दिया न्योता

Mon, 19 Dec 2022 09:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 19 Dec 2022 09:51 PM IST
सार

भगवंत मान ने कहा कि सरकार पंजाब में कारोबार स्थापित करने वाले नए उद्योगों और निवेशकों को अनुकूल माहौल देने पर काम कर रही है। उन्होंने सभी प्रसिद्ध उद्योगपतियों को अगले साल 23-24 फरवरी को होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन में शामिल होने का न्योता भी दिया।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann holds meeting with entrepreneurs in Chennai
उद्यमियों के साथ बैठक में भाग लेते सीएम भगवंत मान। - फोटो : @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को चेन्नई में शीर्ष कारोबारियों के साथ बैठक की और उन्हें राज्य में निवेश करने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब सरकार के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब को निवेश के लिए पसंदीदा स्थान और आर्थिक विकास के गढ़ के तौर पर दिखाने चेन्नई पहुंचा है।

विज्ञापन


एमडी मुरुगप्पा ग्रुप, चेयरमैन ट्यूब इंडिया इनवेस्टमेंट्स अरुण मुरुगप्पा, सीएफओ एंड बोर्ड मेंबर अशोक लेलैंड गोपाल महादेवन, टैफे ग्रुप के सीईओ संदीप सिन्हा, एमडी, लुकास-टीवीएस अरविंद बालाजी समेत प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बातचीत के दौरान विभिन्न क्षेत्रों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विचार- विमर्श के दौरान ऑटो कंपोनेंट्स, वाहन निर्माण, स्वास्थ्य देखभाल, कौशल विकास, कृषि उपकरण, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग, ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत, अनुसंधान एवं विकास और अन्य क्षेत्रों में संभावित सहयोग को लेकर बातचीत हुई। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में पंजाब की क्षमता और पंजाब के विदेश के साथ-साथ भारतीय कंपनियों के लिए निर्माण का केंद्र बनने के फायदों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब के ही नहीं बल्कि पूरे भारत और दुनिया भर के निवेशकों ने पंजाब की औद्योगिक शक्ति को मान्यता दी है और वह राज्य के विकास में हिस्सेदार बन रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि इस तथ्य से स्पष्ट होता है कि उनकी सरकार को पिछले नौ महीनों के दौरान पंजाब को लगभग 27,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश प्राप्त हुए हैं, जिससे रोजगार के 1.25 लाख अवसर पैदा होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पंजाब में अपने कारोबार स्थापित करने वाले नए उद्योगों और निवेशकों को अनुकूल माहौल देने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रसिद्ध उद्योगपतियों को 23-24 फरवरी 2023 को होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन में शामिल होने का न्योता भी दिया। 

उन्होंने राज्य द्वारा हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और निवेशकों को कहा कि वह निवेश के लिए संभावित स्थान के तौर पर पंजाब पर विचार करें। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, प्रमुख सचिव उद्योग दिलीप कुमार, इनवेस्ट पंजाब के सीईओ कमल किशोर यादव, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त विशेष प्रमुख सचिव हिमांशु जैन और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed