{"_id":"66f81c615684c7ad2900897d","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-health-update-test-report-awaited-2024-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhagwant Mann: अभी अस्पताल में रहेंगे पंजाब सीएम मान, इस बीमारी के बाद किया भर्ती; टेस्ट रिपोर्ट का इंताजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhagwant Mann: अभी अस्पताल में रहेंगे पंजाब सीएम मान, इस बीमारी के बाद किया भर्ती; टेस्ट रिपोर्ट का इंताजर
Sat, 28 Sep 2024 08:42 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2024 08:42 PM IST
सार
पंजाब सीएम भगवंत मान अभी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। अभी उनकी टेस्ट रिपोर्ट आनी बाकी है। डॉक्टरों ने अभी तक सीएम की छुट्टी नहीं की है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अभी अस्पताल में रही रहना होगा। शनिवार को बैक्टीरियल संक्रमण लेप्टोस्पायरोसिस होने का पता चला। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें एंटीबायोटिक्स दी जा रही हैं। आप नेता को नियमित जांच के लिए बुधवार को फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती कराया गया था। बीते तीन दिनों से वह अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विभाग के एचओडी डॉ. आरके जसवाल ने बताया कि शुक्रवार को सीएम मान के हृदय की जांच की गई। उनके हृदय की पल्मोनरी आर्टरी में ब्लड प्रेशर का दबाव बढ़ने के कारण उनका स्वास्थ्य खराब है। डॉक्टरों की टीम ने सीएम के हृदय की धमनियों की जांच की है। इसकी रिपोर्ट आने पर ही डॉक्टर आगे सर्जरी और इलाज को लेकर कदम उठाएंगे। हृदय की धमनियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण उन्हें सांस लेने और सीने में दर्द के अलावा अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
डॉ. आरके जसवाल का कहना है कि जब तक सीएम के हृदय की जांच रिपोर्ट में सब स्पष्ट नहीं हो जाता, तब वह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती रहेंगे।
इससे लगभग 10 दिन पहले भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। सीएम मान की तबीयत उस समय खराब हो गई थी जब वे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन