फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann Discharged from Apollo Hospital

Bhagwant Mann Health: मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपोलो अस्पताल से मिली छुट्टी, पेट में थी तकलीफ

Thu, 21 Jul 2022 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Jul 2022 11:42 AM IST
सार

भगवंत मान को बुधवार तड़के पेट में तकलीफ की शिकायत के बाद चिकित्सा विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक टीम की निगरानी में रखा गया था।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann Discharged from Apollo Hospital
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक दिन भर्ती करने के बाद गुरुवार सुबह दिल्ली के अपोलो इंद्रप्रस्थ अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 48 वर्षीय मान अस्पताल से छुट्टी के समय अपनी पत्नी और बहन के साथ थे। अस्पताल के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार तड़के पेट में तकलीफ की शिकायत लेकर पहुंचे थे और उन्हें चिकित्सा विशेषज्ञों की एक उच्च टीम की निगरानी में रखा गया था। 

विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती होने के दौरान मुख्यमंत्री की हालत स्थिर थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार रात को मान से अस्पताल में मुलाकात की थी। गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने आवास पर 12:30 बजे दोपहर को पंजाब के डीजीपी के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने चिकित्सकों की सलाह पर आवास में ही आराम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed