फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann dedicated modern library to the people in Sangrur

Punjab: भगवंत मान ने लोगों को समर्पित की आधुनिक लाइब्रेरी, 1.12 करोड़ रुपये आई लागत, शानदार सुविधाओं से लैस

Wed, 21 Jun 2023 07:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Jun 2023 07:26 PM IST
सार

आधुनिक सुविधाओं वाली इस लाइब्रेरी को 1.12 करोड़ रुपये की लागत से एक आदर्श लाइब्रेरी के तौर पर स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी 28 अन्य लाइब्रेरी अकेले संगरूर जिले में बनाईं जाएंगी। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann dedicated modern library to the people in Sangrur
लाइब्रेरी में पुस्तक पढ़ते पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ज्ञान के प्रसार के लिए नवीनीकरण के बाद बाबा बंदा सिंह बहादुर जिला लाइब्रेरी संगरूर को लोगों को समर्पित की है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कंप्यूटर सेक्शन, एयर कंडीशनिंग, आरओ वाटर सप्लाई और आधुनिक लैंड स्केपिंग समेत इस लाइब्रेरी में तकरीबन 250 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं वाली इस लाइब्रेरी को 1.12 करोड़ रुपये की लागत से एक आदर्श लाइब्रेरी के तौर पर स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी 28 अन्य लाइब्रेरी अकेले संगरूर जिले में बनाईं जाएंगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी को लाभ देने के लिए राज्य भर की लाइब्रेरी का इसी तर्ज पर नवीनीकरण किया जाएगा। विद्यार्थियों को आईएएस व पीसीएस समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग देने के लिए पंजाब भर में आठ कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सेंटर सुनिश्चित करेंगे कि पंजाबी विद्यार्थी इन प्रतियोगी परीक्षाओं में पास होकर पूरे उत्साह से देश की सेवा करें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने शासनकाल के एक साल के अंदर राज्य के नौजवानों को 30 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं और आगे भर्ती भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नौजवानों को नौकरियां देने के कार्य को चरणबद्ध ढंग से पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि समूची भर्ती पारदर्शी और मेरिट के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि समूची भर्ती प्रक्रिया के दौरान उचित विधि अपनाई गई, जिस कारण अभी तक 30 हजार नौकरियों में से एक भी नौकरी को अदालत में चुनौती नहीं मिली।



मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब से चुने हुए 100 प्रतिनिधियों का आंकड़ा छू लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आईपीएस बने लहरागागा के रोबिन को नौजवानों सामने रूबरू कराते हुए कहा कि सिर्फ विद्या के साथ ही सभी कठिनाइयों पर विजय पाई जा सकती हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि वह दिन दूर नहीं जब राज्य सरकार के सहृदय यत्नों स्वरूप पंजाब मुल्क का प्रथम राज्य बन कर उभरेगा। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए रंगला पंजाब सृजन करने के लिए उचित जुगतबंदी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed