फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann Birthday today PM Narendra Modi Wishes him

50 साल के हुए भगवंत मान: पत्नी ने की दुआ-आप हमेशा चढ़दी कलां में रहें, पीएम मोदी ने भी दी बधाई

Tue, 17 Oct 2023 01:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Oct 2023 01:50 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी सोशल मीडिया पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि पंजाब के हरदिल प्यारे मुख्यमंत्री और छोटे भाई भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकानाएं।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann Birthday today PM Narendra Modi Wishes him
सीएम भगवंत मान का जन्मदिन आज - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पूरे पंजाब में जहां आप कार्यकर्ता खूनदान कर समाज सेवा में जुटे हुए हैं वहीं, उनके समर्थक उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवंत मान को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पोस्ट लिखकर सीएम की लंबी उम्र और तंदरुस्त जिंदगी की कामना की। सीएम ने भी उन्हें धन्यवाद दिया। वहीं सीएम की पत्नी व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा पंजाब कैबिनेट के सभी मंत्रियों, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सीएम मान को बधाई दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Jalandhar: घर के बाहर बैठी मां-बेटी की गोली मारकर हत्या, शव जलाने का प्रयास, अमेरिका में रह रहे दामाद पर आरोप

पंजाब आपके दिल में बसता है और आप पंजाबियों के दिलों में 
सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड की है। इसमें उन्होंने दो फोटो पोस्ट की हैं। साथ ही लिखा है कि जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मान साहब। भगवान आपको हमेशा चढ़दीकलां में रखे। आप हमेशा खुश और सेहतमंद रहे। आबाद रहो, जिंदाबाद रहो। पंजाब आपके दिल में बसता है और आप पंजाबियों के दिलों में बसते हो। पंजाब व पंजाबियत की सेवा करने के लिए परमात्मा आपको समर्थता बख्शे।



केजरीवाल ने इस अंदाज में दी शुभकामनाएं
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी सोशल मीडिया पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि पंजाब के हरदिल प्यारे मुख्यमंत्री और छोटे भाई भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकानाएं। श्री वाहेगुरु जी की कृपा से आप यूं ही स्वस्थ और खुशहाल रहें। इसी जोश और मेहनत से पंजाब की जनता की सेवा में लगे रहिए, पंजाब के लोग आपको बहुत प्यार करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed