फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab cm Bhagwant Mann and Delhi cm Arvind Kejriwal visit to Jalandhar today all update news

जालंधर: अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान आज जालंधर दौरे पर, पुलिस ने कर्मचारी नेताओं को किया नजरबंद

Thu, 14 Sep 2023 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 11:53 AM IST
सार

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में खलल का अंदेशा प्रशासन को पहले ही था। जिनके इनपुट पर सरकार कर्मचारी यूनियनों के नेताओं को घरों में बंद कर दिया है। सर्व शिक्षा अभियान नान टीचिंग स्टाफ यूनियन के प्रधान शोभित ने बताया कि वह दफ्तर के लिए निकलने वाले थे कि उससे पहले ही पुलिस उनके घर पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Punjab cm Bhagwant Mann and Delhi cm Arvind Kejriwal visit to Jalandhar today all update news
जालंधर में कर्मचारी नेता नजरबंद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जालंधर के दौरे पर हैं। बुधवार को अमृतसर में शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन के बाद जालंधर में मुख्यमंत्री के दौरे पर कोई असर न पड़े इसके लिए प्रशासन ने पहले ही नेताओं को नजर बंद कर दिया है। मान और केजरीवाल गुरुवार को व्यापारियों से बैठक के लिए जालंधर आ रहे हैं। दोनों सीएम बजट के लिए उद्योगपतियों से उनके सुझाव मांगेंगे और उनकी मांगों को सुनेंगे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कर्नल मनप्रीत सिंह: 2016 में आतंकी बुरहान वानी को किया था ढेर, बहादुरी की मिसाल थे कर्नल मनप्रीत
विज्ञापन


उससे पहले ही सरकार ने विभिन्न विभागों के कर्मचारी नेताओं का उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में खलल का अंदेशा प्रशासन को पहले ही था। जिनके इनपुट पर सरकार कर्मचारी यूनियनों के नेताओं को घरों में बंद कर दिया है। सर्व शिक्षा अभियान नान टीचिंग स्टाफ यूनियन के प्रधान शोभित ने बताया कि वह दफ्तर के लिए निकलने वाले थे कि उससे पहले ही पुलिस उनके घर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें दफ्तर नहीं जाने दिया और कहा कि आपको मुख्यमंत्री के दौरे को मद्देनजर रखते हुए हाउस अरेस्ट किया गया है। हमारा तो मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन का कोई प्लान नहीं था लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांगे पूरी करने के बजाय विरोध से डरी हुई है। कई वादे करने के बाद सरकार अध्यापकों को भूल रही है। नए स्कूल खोलने से कुछ नहीं होता जब उनमें पढ़ाने वाले अध्यापक ही खुश न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed