भगवंत मान का दिल्ली दौरा: 25 अप्रैल को दिल्ली सरकार के स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिक का करेंगे दौरा
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह से कालका जी में डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस का दौरा करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र को दिल्ली की तर्ज पर विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को दिल्ली रवाना होंगे। इस दौरान उनके साथ विभागीय मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वह दिल्ली के प्रमुख अस्पतालों और स्कूलों का दौरा करेंगे। सरकार के सूत्रों के अनुसार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों को लेकर दिल्ली और पंजाब सरकार के बीच अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री के इस दिल्ली दौरे के फैसले की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य भर में मौजूदा स्वास्थ्य और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रमुख स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थानों का दौरा करेंगे। उनके साथ स्कूल शिक्षा और स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल होगा।
यहां करेंगे मान दौरा
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह से कालका जी में डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस का दौरा करेंगे। उसके बाद ग्रेटर कैलाश, चिराग एन्क्लेव में मोहल्ला क्लीनिक का दौरा करेंगे। इसके बाद भगवंत मान कौटिल्य शासकीय सर्वोध्या बाल विद्यालय चिराग एन्क्लेव का दौरा करेंगे।
केजरीवाल भी रहेंगे मौजूद
प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। वे अपने दिल्ली समकक्ष अरविंद केजरीवाल के साथ एक स्कूल में नवनिर्मित स्वीमिंग पूल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही दिलशाद उद्यान स्थित राजीव गांधी अस्पताल का दौरा करेंगे और नागरिकों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे।
Punjab CM Bhagwant Mann, along with Delhi CM & AAP convener Arvind Kejriwal, will visit Delhi govt schools & mohalla clinics on April 25. Education & Health Ministers & top officials of both the states will also be present during the visit.
(File photo) pic.twitter.com/FvuWyrsUeo
— ANI (@ANI) April 24, 2022