फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab cm badal company bus again hit a biker

पंजाबः बादल की बस का मोगा के बाद एक और कांड

Mon, 11 May 2015 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Mon, 11 May 2015 01:12 PM IST
विज्ञापन
punjab cm badal company bus again hit a biker

मोगा कांड के बाद मुख्यमंत्री बादल की कंपनी की बस का सड़क पर उतरते ही एक और मामला सामने आ गया है। इस बार ऑर्बिट बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल को तपा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। लोगों के रोष जताने के बाद पुलिस बस को थाने में ले आई। बाद में बस को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जावेद खां नामक व्यक्ति बाइक पर बरनाला-बंठिडा मुख्यमार्ग से जा रहा था। बठिंडा की तरफ से आ रही एक ऑर्बिट बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी जावेद खां को मिनी सहारा क्लब के वालंटियरों ने सिविल अस्पताल, तपा में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची तपा पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर डीएसपी तपा के दफ्तर के बाहर खड़ा कर दिया। थाना तपा के प्रभारी मलकीत सिंह चीमा ने कहा कि जावेद खां नाबालिग है। जब वह सड़क पर बाइक लेकर आया तो बस को देखकर घबरा गया और लड़खड़ाकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद जावेद को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार के बाद बस को छोड़ दिया गया।

सच्चाई जानने के ‌लिए इश्तहार का सहारा

punjab cm badal company bus again hit a biker

ऑर्बिट बस कांड की सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने इश्तहार का सहारा लिया है। इस मामले के बारे में चल रही चर्चाओं और घटना के समय बस में सफर कर रहे कुछ लोगों के सामने आने के बाद पुलिस ने नए तरीके से जांच शुरू की है। पुलिस ने बस की सवारियों से अखबारों के जरिये सामने आने की अपील की है।

सवारियों को इश्तिहार में लिखे गए पुलिस अफसरों के फोन नंबरों और ईमेल पर तथ्यों सहित सूचना देने की अपील की गई है। एक निजी अस्पताल में काम करने वाले एक नौजवान ने इस घटना के दौरान बस में सफर करने का दावा करते फोन पर बताया कि मीडिया में घटना के बारे में छप रही जानकारी सच्चाई से कोसों दूर है।

इस नौजवान ने नाम न छापने की शर्त पर दावा किया कि इस घटना की सारी सच्चाई कुछ दिन में सामने आ जाएगी। पुलिस का खुफिया विंग भी घटना के समय बस में सफर कर रहे लोगों को पता लगाने में जुटा है। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार के घर की सुरक्षा के लिए एक एएसआई की निगरानी में पांच पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं। परिवार के घर से बाहर जाते समय गाड़ी के अलावा पुलिस की तरफ से जवान भेजे जाते हैं।

पुलिस पहले ही कर चुकी है शिनाख्त परेड का दावा

punjab cm badal company bus again hit a biker

मामले में गिरफ्तार बस चालक रणजीत सिंह, कंडक्टर सुखविंदर सिंह, हेल्पर (हाकर) गुरदीप सिंह निवासी मोगा और अमर राम उर्फ दाना को अदालत ने 21 मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

इन आरोपियों के शिनाख्त परेड करवाने से सहमत न होने के कारण अदालत ने सरकारी पक्ष की शिनाख्त परेड के लिए दी अर्जी भी रद्द कर दी थी। जबकि डीसी दफ्तर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधिकारी मृतका अर्शदीप के नाबालिग भाई आकाशदीप से शिनाख्त परेड करवाने और बस में करीब 14-15 सवारियां होने का दावा भी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed