सड़कों-पुलों के निर्माण को 200 करोड़ मंजूर, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा हलवारा एयरपोर्ट
- मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्टों के लिए और 200 करोड़ मंजूर किए
- राज्य में अब प्रोजेक्टों पर कुल बजट बढ़कर 1054 करोड़ हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को राज्य में सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कैप्टन ने इन प्रोजेक्टों के लिए 200 करोड़ रुपये और मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश राज्य के अहम प्रोजेक्ट संबंधी गठित कैबिनेट की उच्चाधिकार समिति की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई मीटिंग में दिए।
बैठक में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला और वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत समेत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 200 करोड़ रुपये और मंजूर करने से राज्य में जारी सड़क और इमारती प्रोजेक्टों को बढ़ावा मिलेगा, जिसका पहला बजट 854 करोड़ का था। नए फंड जारी होने के बाद अब कुल बजट बढ़कर 1054 करोड़ हो गया है।
यह भी पढ़ें- पुलिस टीम पर किसान ने किए 100 फायर, हेड कांस्टेबल की मौत, दो घायल, बुलाने पड़े कमांडो
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री ने 356 करोड़ रुपये की लागत के निर्माणाधीन इमारती कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को समय पर मुकम्मल करने की जरूरत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों से कहा कि वह वन विभाग से मंजूरी, भूमि अधिग्रहण और प्रयोग के लिए स्थानांतरण आदि की प्रक्रिया में तेजी लाएं।
दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे की समीक्षा की
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राष्ट्री राजमार्ग प्रधिकरण के चेयरमैन सुखबीर सिंह संधू के साथ दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण की सभी परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने का अनुरोध भी किया। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भरोसा दिया है कि पंजाब सरकार समय पर भूमि अधिग्रहण में सहायता करेगी और एक्सप्रेसवे को हलवारा हवाई अड्डे से जोड़ने का काम करेगी।
Reviewed Delhi-Amritsar-Katra Expressway with @NHAI_Official Chairman Sukhbir Singh Sandhu. Have also requested him to fast track all NHAI projects in Punjab. State Govt will continue assisting in timely land acquisition & also work on linking Expressway with Halwara airport. pic.twitter.com/vG0LQBxxqx
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) June 9, 2020
दो एक्सप्रेस-वे से जुड़ेंगे लुधियाना, जालंधर और पटियाला
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे और अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे के साथ पंजाब के मुख्य शहर लुधियाना, जालंधर, पटियाला भी जुड़ेंगे, जिससे राज्य के प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्रों का देश के विभिन्न बंदरगाहों और अहम शहरों से संपर्क बढ़ेगा। अधिकारियों ने मुख्य सचिव को बताया कि एनएचएआई द्वारा मौजूदा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्गों को, इन शहरों को आपस में जोड़ने के लिए सिग्नल मुक्त बनाने पर अध्ययन किया जा रहा है।
राज्य के 12 नए प्रोजेक्टों की अलाइनमेंट पर चर्चा
मीटिंग के दौरान, पंजाब में 12 नए प्रोजेक्टों की अलाइनमेंट पर चर्चा की गई। इसमें जीरकपुर को भीड़भाड़ मुक्त करना भी शामिल है। एनएचएआई के अधिकारियों ने राज्य सरकार को जमीन अधिग्रहण, पर्यावरण, वन विभाग की मंजूरी और निर्माण से पहले की अन्य गतिविधियों के अलावा केंद्रीय सड़क यातायात और राजमार्ग मंत्रालय से प्रोजेक्टों को जल्द मंजूरी का अनुरोध किया।
इन 12 नए प्रोजेक्टों पर हुई चर्चा
मोगा-बाजाखाना, बठिंडा-मंडी डबवाली, अमृतसर-ऊना, अमृतसर-रमदास, मलोट-अबोहर-साधूवाली, खरड़-बनूड़-तेपला, अमृतसर बाईपास, बठिंडा बाईपास, जीरकपुर बाईपास-अंबाला-पंचकूला, छत्त जंक्शन से सिंघपुरा चौक तक एलीवेटेड रोड, फगवाड़ा-होशियारपुर और मलोट-डब्बवाली।