{"_id":"60f9b6e10e0f7a34e435421a","slug":"punjab-cm-amarinder-singh-seeks-resignation-of-union-minister-meenakshi-lekhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किसानों को कहा मवाली, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफे की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किसानों को कहा मवाली, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफे की मांग की
Fri, 23 Jul 2021 12:03 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:03 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी के बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। अब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनसे इस्तीफे की मांग कर दी है। कैप्टन ने कहा कि इससे भाजपा की किसान विरोधी मानसिकता सामने आती है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान प्रदर्शन के दौरान पत्रकार पर हुए कथित हमले की निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा किसानों को मवाली कहे जाने पर उनके तुरंत इस्तीफे की मांग की है। भाजपा नेता की किसानों के लिए अपमानजनक शब्दावली की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे भाजपा की किसान विरोधी मानसिकता सामने आती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा रोष और असहमति की सभी आवाजों को दबाने के लिए की जा रहीं घिनौनी हरकतों के बावजूद सच्चाई यह है कि वह किसानों की भावना को तोड़ने में असफल हुई है। कैप्टन ने एनडीए सरकार द्वारा केंद्र के खिलाफ उठ रही प्रत्येक आवाज को दबाने के लिए की जा रही कोशिशों की निंदा करते हुए कहा कि ताजा घटनाक्रम में मीडिया ग्रुप पर आयकर का छापा मारा गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान संसद को कवर कर रहे पत्रकार पर हमला निंदनीय है और दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन केंद्रीय मंत्री की प्रतिक्रिया पूरी तरह अनावश्यक और भड़काऊ है। उन्होंने कहा कि लेखी को कोई अधिकार नहीं कि वह इस तरीके से किसानों को बदनाम करे। दिल्ली पुलिस को केस दर्ज करके दोषियों की पहचान करनी चाहिए और कानून को अपना काम करना चाहिए।
विज्ञापन