फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab cm amarinder singh extends lockdown till 30 June 

पंजाब में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाने की घोषणा, गरीबों को राशन के साथ मिलेंगे मास्क

Sun, 31 May 2020 02:12 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 31 May 2020 02:12 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कैबिनेट की बैठक के बाद किया एलान
  • कहा- केंद्र के दिशा-निर्देशों पर और ढील देने का होगा फैसला

विज्ञापन
punjab cm amarinder singh extends lockdown till 30 June 
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सूबे में लॉकडाउन को और चार हफ्ते बढ़ाते हुए 30 जून तक करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कुछ और ढील देने का फैसला लिया जाएगा। हालांकि विशेषज्ञों ने हॉस्पिटलिटी उद्योग और मॉल खोलने की सलाह नहीं दी है लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से लॉकडाउन 5.0 के लिए केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए अगला कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शनिवार को कैबिनेट मंत्रियों भारत भूषण आशु, बलबीर सिंह सिद्धू और तृप्त रजिंद्र सिंह बाजवा समेत सीनियर अधिकारियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोरोना महामारी संबंधी जमीनी स्थिति का जायजा लेने के बाद लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले का एलान किया। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी की गुहार, 'मोदी साहब! मेरा कबूतर वापस कर दीजिए, मैं बहुत चाहता हूं', पढ़ें- मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कदम 31 मई के बाद लॉकडाउन बढ़ाने संबंधी केंद्र सरकार के फैसले की तर्ज पर होगा। अमरिंदर ने गरीबों को मुफ्त मास्क बांटने के आदेश दिए। उन्होंने खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु को जरूरतमंद और गरीब, जो मास्क नहीं खरीद सकते, को राशन किटों के साथ मास्क बांटने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाने की हिदायत दी। 

गांवों में निजी बसें चलाने पर रोक नहीं
एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने निजी बसों को गांवों में चलाए जाने से नहीं रोका है और इस संबंध में फैसला निजी बस मालिकों को लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed