{"_id":"69add5e065e9ac3da90aed72","slug":"punjab-civil-secretariat-receives-bomb-threat-sparks-panic-chandigarh-news-c-16-1-pkl1017-966111-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-1 स्थित पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजा गया था जिसमें बजट सत्र के दौरान सचिवालय भवन को ड्रोन या कार बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।
जानकारी के अनुसार ईमेल में रविवार को चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान दोपहर के समय सचिवालय भवन को निशाना बनाने की बात कही गई थी। इसमें पंजाब के राजनीतिक नेतृत्व और कुछ अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का भी जिक्र किया गया था। ईमेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं। धमकी को गंभीरता से लेते हुए सचिवालय परिसर और आसपास के पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। कमांडो और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए, जबकि बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। घंटों चली जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
हालांकि पूरे विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर रहीं और परिसर में आने-जाने वाले लोगों की कड़ी जांच की गई। पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं। तकनीकी टीमें ईमेल के आईपी एड्रेस और भेजने वाले की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही हैं ताकि धमकी देने वाले तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में इस तरह की धमकियों के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। इससे पहले स्कूलों, अदालत परिसरों और अन्य सरकारी इमारतों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। कई मामलों में जांच के दौरान यह सामने आया कि ऐसे ईमेल विदेशों के आईपी एड्रेस से भेजे गए थे, जिससे आरोपियों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं।