{"_id":"57e918964f1c1b0b70573a61","slug":"punjab-chief-minister-prakash-singh-badal-statement-on-india-pakistan-war","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने बताया, भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ तो कौन होगा ज्यादा तबाह?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने बताया, भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ तो कौन होगा ज्यादा तबाह?
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी(मुक्तसर)
Updated Mon, 26 Sep 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
संगत दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
भारत और पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो सबसे ज्यादा किसकी तबाही होगी? इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने चौंकाने वाली बात कही। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल मुक्तसर के लंबी में संगत दर्शन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत-पाक के बीच संभावित युद्ध की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान सरहद के दोनों ओर बसने वाले पंजाब को होगा।
मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान की सरकार को दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा करने से बाज आने की चेतावनी दी है। प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने पाक सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें समझ लेना चाहिए कि युद्ध किसी का भला नहीं करता। इससे भारी क्षति पहुंचती है। इसलिए पाकिस्तान को अपनी ओर से हालात सुधारने को पहल करनी चाहिए।
पाकिस्तान की कौमी लीडरशिप को यह बात जितनी जल्दी समझ आ जाए उतना अच्छा होगा। इसलिए दोनों देशों के बीच संबंधों को बिगड़ने से रोकना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार सिंधू जल समझौते के बारे में उचित निर्णय करने को पूरी तरह समर्थ है। सरकार दोनों देशों के हित में जो भी फैसला लेगी वह देश की एकता व अखंडता को और मजबूत करने वाला होगा। देश की लीडरशिप देश हित में फैसले लेने के लिए पूरी तरह समर्थ है।

Trending Videos
‘गठबंधन के आगे सभी सियासी फ्रंट फेल होंगे’
CM Badal
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि चुनाव पास आते ही दिन-ब-दिन बनते जा रहे नए सियासी फ्रंटों का सूबे की सियासत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। शिअद-भाजपा गठबंधन के आगे यह सभी फ्रंट फेल साबित होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग ऐसे फ्रंटों को मुंह नहीं लगाएंगे। उनकी ओर से आगामी चुनाव में सभी सियासी दलों को जोर आजमाइश के लिए खुला न्योता है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से वोटिंग मशीनों के साथ छेड़छाड़ करने पर लगाए गए आरोपों को मुख्यमंत्री ने नकारा।
उन्होंने कहा कि सूबा या केंद्र सरकार किसी भी तरह से इनसे छेड़छाड़ नहीं कर सकती। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर चुनाव आयोग अन्य राज्यों से वोटिंग मशीनें मंगवाता है तो उन्हें कोई एतराज नहीं है।

संगत दर्शन के दौरान विकास कार्यों को गिनवाया
CM Badal
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने गांव भुल्लरवाला, भीटीवाला, कक्खांवाली, लुहारा, घुमियारा, महिणा, चक्क मिड्ढू सिंह वाला में संगत दर्शन कार्यक्रमों में विकास कार्य गिनवाया। उन्होंने कहा कि बीते लगभग एक दशक में सूबे में सरकार ने काफी विकास कराया है।
इस मौके पर चेयरमैन तेजिंदर सिंह मिड्ढूखेड़ा, शिअद के जिला कोआर्डिनेटर अवतार सिंह वनवाला, ब्लॉक समिति चेयरमैन गुरबख्शीश सिंह, पनकोफैड के चेयरमैन कुलविंदर सिंह भाईकाकेरा, एसजीपीसी सदस्य बिक्कर सिंह चन्नू, हरमेश सिंह खुड्डियां, वीरपाल कौर तरमाला, प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, डीसी सुमित जारंगल, एसएसपी गुरप्रीत गिल समेत अन्य भी उपस्थित थे।