फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Chief Minister Captain Amrinder Singh Refused to Give Quota in Jobs

कैप्टन अमरिंदर सिंह का हरियाणा की तर्ज पर नौकरियों में कोटा देने से इनकार, वजह भी बताई

Mon, 13 Jul 2020 10:55 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 13 Jul 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Punjab Chief Minister Captain Amrinder Singh Refused to Give Quota in Jobs
कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरियाणा की तर्ज पर राज्य के नौजवानों के लिए नौकरियों में कोटे की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उनकी नज़र में पड़ोसी राज्य द्वारा हाल ही में लिया गया फैसला न्यायिक जांच पर खरा नहीं उतर सकेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह बात रविवार को ‘कैप्टन से सवाल’ सैशन के दौरान कई नौजवानों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में कही। यह पूछे जाने पर कि उनकी सरकार इस संबंध में हरियाणा मॉडल क्यों नहीं अपना सकती क्योंकि पंजाब में ज्यादातर बाहरी व्यक्ति ही नौकरियां हासिल कर रहे हैं, कैप्टन ने कहा कि संविधान और कानून नौकरियों के मामले में ऐसे किसी भी भेदभाव की इजाजत नहीं देता।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाबी लोग पूरे देश में नौकरियां कर रहे हैं और किसी राज्य द्वारा इस संबंध में कोई भी पाबंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम दूसरे राज्यों के नौजवानों को पंजाब में नौकरियां लेने से नहीं रोक सकते। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी नजर में हरियाणा का फैसला अदालतों की जांच में खरा नहीं उतर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास दूबे एनकाउंटर में सच सामने आना चाहिए: कैप्टन
गैंगस्टर विकास दुबे के यूपी में एनकाउंटर के संबंध में पूछे जाने पर कैप्टन ने कहा कि हालांकि वह इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं कर सकते लेकिन कांग्रेस द्वारा इस संबंध में जांच की मांग करना बिल्कुल जायज है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्य सामने आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed