फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann Reacts Out at BJP Over Centre’s Ordinance News in Hindi

आर्डिनेंस पर सियासत: CM भगवंत मान का हमला, लोकतंत्र के कातिलों को सजा का प्रावधान होता तो पूरी BJP को फांसी...

Sun, 21 May 2023 08:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 May 2023 08:53 AM IST
सार

 मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट किया है कि अगर भारतीय संविधान में लोकतंत्र के कातिलों को सजा का प्रावधान होता तो पूरी भाजपा को फांसी की सजा हो सकती थी। इस पर हजारों लोगों ने कुछ ही समय में शेयर और लाइक किया। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann Reacts Out at BJP Over Centre’s Ordinance News in Hindi
सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

दिल्ली में आईएएस अधिकारियों की कमान सरकार की अपेक्षा राज्यपाल को सौंपने संबंधी केंद्र सरकार की ओर से लाए गए आर्डिनेंस के खिलाफ पंजाब की राजनीति गरमा गई है। इस मामले में अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से लेकर पूरी कैबिनेट उतर आई है। सभी ने केंद्र के खिलाफ जुबानी हमला बोला है। 
विज्ञापन


सीएम ने ट्वीट में लिखा है कि अगर 30-31 राज्यपाल और एक प्रधानमंत्री मिलकर देश को चला रहे हैं तो मतदान के लिए करोड़ों-अरबों रुपये खर्च करने का क्या फायदा है। शनिवार को केंद्र सरकार के आर्डिनेंस के खिलाफ दिल्ली से लेकर पंजाब तक आप के नेता संघर्ष की राह पर थे। इस मौके मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोपहर में एक ट्वीट किया। 
विज्ञापन


इसमें उन्होंने लिखा है कि अगर भारतीय संविधान में लोकतंत्र के कातिलों को सजा का प्रावधान होता तो पूरी भाजपा को फांसी की सजा हो सकती थी। इसके हजारों लोगों ने कुछ ही समय में शेयर और लाइक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इसी तरह आप नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की सांविधानिक पीठ के सर्व सहमति के फैसले को एक राजनीतिक आर्डिनेंस लाकर पलटने का दुस्साहस केंद्र सरकार ने किया है। यह आर्डिनेंस देश के संघीय ढांचे और चुनी सरकार की शक्तियों को तार-तार करता है। यह सुप्रीम कोर्ट और जनता के जनादेश, दोनों की अवमानना है। 

वहीं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार अब सुप्रीम कोर्ट और जनता के जनादेश के फैसले को भी मानने से इन्कार कर रही है। जब सर्वोच्च अदालत ने कह दिया है कि दिल्ली को चुनी हुई सरकार चलाएगी और लेफ्टिनेंट गवर्नर को उनके फैसले मानने होंगे तो आर्डिनेंस लाकर अदालत के फैसले को पलट दिया। 

 

भाजपा लोकतंत्र की हत्यारी है। आप नेता व पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत बैंस का कहना है कि केंद्र सरकार का यह अध्यादेश हमारे संविधान के मूल ढांचे और भावना पर सीधा हमला है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 11 मई को दिल्ली सरकार के अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार का दिया था। 

 

लेकिन इसके बाद केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को उलट दिया। दरअसल, केंद्र सरकार ने जो अध्यादेश जारी किया है उसके मुताबिक दिल्ली सरकार अधिकारियों की पोस्टिंग पर फैसला जरूर ले सकती है, लेकिन अंतिम मुहर उपराज्यपाल ही लगाएंगे। मुख्यमंत्री तबादले का फैसला अकेले नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed